23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, मैं गर्भवती हो गई; दो बार अबॉर्शन कराया—गर्लफ्रेंड बोली: ‘साहब, शादी रोको, मुझे इंसाफ चाहिए’”

यूपी के अमेठी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर पर युवक के शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच इसकी सूचना उसके गर्लफ्रेंड को मिल गई। वह सीधे उसके घर पहुंच गई। फिर जो हुआ...

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

दिल्ली में काम करने वाली एक युवती अपने प्रेमी की शादी की खबर मिलते ही अमेठी पहुंच गई। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक संबंध बनाया। अब दूसरी शादी करने जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जबकि युवती शादी रुकवाने की मांग पर अड़ी हुई है।

एक प्रेम संबंध का मामला उस समय विवाद में बदल गया जब दिल्ली में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिली। यह खबर मिलते ही वह सीधे अमेठी पहुंच गई। उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। युवती मूल रूप से बहराइच की रहने वाली बताई जा रही है। और दिल्ली के एक मॉल में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात अमेठी के रहने वाले एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

युवती का आरोप, दो बार कराया गर्भपात

युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे पर उसने उसके साथ संबंध बनाए। उसने यह भी दावा किया कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। लेकिन हर बार युवक ने उसे गर्भपात की दवा देकर गर्भ गिरवा दिया। इतना ही नहीं, युवती का कहना है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में भी अपने नाम को पति के रूप में दर्ज करवा दिया था। जिससे उसे यकीन हो गया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन कुछ समय बाद युवक अचानक उसे दिल्ली में छोड़कर अपने गांव लौट आया।

युवक की 2 मई को होने जा रही शादी

अब युवती का आरोप है कि युवक 2 मई को किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद वह अमेठी पहुंची और युवक के घर भी गई। जहां वह तीन दिन तक रुकी रही। लेकिन बाद में युवक के परिजनों ने उसे वहां से जाने को कह दिया।

पुलिस अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाया

इसके बाद युवती ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। न्याय की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उसे जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती अपनी मांग पर अडिग है। चाहती है कि युवक की शादी रोकी जाए।