अमेठी

सारस को मिला नया ठिकाना, पक्षी विहार से उड़कर यहां पहुंचा, देखें वीडियो

Arif Saras News: अमेठी के आरिफ का दोस्त सारस अब एक नए गांव में पाया गया है। गांव के लोगों का अखिलेश ने ट्वीट कर धन्यवाद भी किया है।

2 min read
Mar 23, 2023
Arif Saras News

अमेठी के आरिफ और उनके अनोखे दोस्त सारस के बारे में अब नई जानकारी सामने आई है। समसपुर पक्षी विहार से सारस के गायब होने के बाद उसे ढूढ़ने में वन विभाग की टीम लगाई गई थी। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि सारस को किस गांव के लोगों ने बचाया है।

सारस का नया ठिकाना
बता दें कि पक्षी विहार से गायब होने के बाद, सारस ‘बी सैया’ नाम के गांव में पहुंचा हुआ है। अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “उप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही।”

अखिलेश यादव ने सारस के जरिए BJP पर भी निशाना साधा और लिखा, “सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।”

यह भी पढ़ें: ...तो इनके साथ गया आरिफ का सारस, इसलिए नहीं आया घर

मार्च 2022 में घायल मिला था सारस
अमेठी में मार्च 2022 में आरिफ को खेत में एक सारस पक्षी घायल मिला था। आरिफ के मुताबिक, “सारस के पैर में चोट लगी थी। मैंने उसकी मरहम-पट्टी की। तब से ही सारस पक्षी मेरे साथ रहने लगा।” बता दें कि फरवरी महीने में आरिफ और सारस की दोस्ती की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई।

खबर वायरल होने के बाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंचे। उन्होंने वहां की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी।

Updated on:
23 Mar 2023 12:25 pm
Published on:
23 Mar 2023 11:48 am