अमेठी

भाई ने बहन की कुल्‍हाड़ी से की हत्‍या, 1 मई को होनी थी शादी

जिले के पीपरपुर थाना इलाके के अलिया का पुरवा गांव में उस समय एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 3:50 PM IST
Brother killed sister in amethi up

अमेठी. जिले के पीपरपुर थाना इलाके के अलिया का पुरवा गांव में उस समय एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। जब शादी की तैयारियों के बीच मानसिक रूप से विक्षिप्‍त एक भाई ने अपनी ही बहन को कुल्‍हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसके बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

भाई बहन में हुई थी बहस

अमेठी के अलिया का पुरवा गांव निवासी बरसाती के घर में उसकी 19 वर्षीय बेटी शकुन्‍तला की शादी की तैयारियां चल रही थी कि तभी किसी बात को लेकर शकुन्‍तला की बहस अपने 17 वर्षीय भाई से होने लगी। इसके बाद भाई ने बहन की कुल्‍हाड़ी से मारकर हत्‍या कर दी और मौके से फरार भी हो गया। घर में शादी की चल रही तैयारियों पर ऐसा ग्रहण लगा कि परिवार की खुशियां एक पल में ही मातम में बदल गई। लड़की की शादी 1 मई को होनी थी। घर वालों का कहना है कि हमे क्या पता था कि इन भाई बहनों की एक छोटी सी बहस इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। जब कि उस लड़की का भाई अभी नाबालिग है।

आरोपी की तलाश जारी

देर रात हुई इस घटना की सूचना जब लोगों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग युवक मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। बहरहाल शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। बता दें कि मृतका की एक मई को शादी होनी थी।

Published on: