अमेठी

लोकतंत्र और सत्ता का लाभ क्या है, ये वो समझा रहे जिन्होंने अमेठी का विकास छीना: दीपक सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को अमेठी में बयान दिया कि जो लोकसभा क्षेत्र अब तक प्रधानमंत्री चुनकर देता था, वहां आज तक लोकतंत्र और सत्ता का पूरा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिला।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 8:22 PM IST
Deepak congress
Deepak congress

अमेठी. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को अमेठी में बयान दिया कि जो लोकसभा क्षेत्र अब तक प्रधानमंत्री चुनकर देता था, वहां आज तक लोकतंत्र और सत्ता का पूरा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिला। उनके इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है कि अमेठी का विकास छीनने वाले समझाएंगे कि लोकतंत्र और सत्ता का लाभ क्या है?

MLC ने पूछा उस बीजेपी सांसद का बताए नाम जिसनें राहुल से ज्यादा किया हो विकास-

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दीपक सिंह ने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि किसी भाजपाई में दम हो तो बताए कि जितना विकास राहुल गांधी ने अमेठी में किया है, इससे ज्यादा विकास किसी बीजेपी सांसद ने किया है? उन्होंंने उसका नाम और उसके द्वारा किए गयए विकास कार्यों के बारे में सवाल करते हुए अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हैंड बिल जारी किया है। जारी हैंड बिल में लिखा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अमेठी में विकास की परम्परा अपनाई गई है। इसमें उद्योग, शिक्षा आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

कॉमन सर्विस सेंटर के शुभारंभ पर बोली केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान-

दरअसस शनिवार को अमेठी में मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए
स्मृति ईरानी ने कहा था कि जो लोकसभा क्षेत्र अब तक प्रधानमंत्री चुनकर देता था, वहां आज तक लोकतंत्र और सत्ता का पूरा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिला। उन्होंंने मीडिया से ये भी कहा था कि आज अमेठी में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते सरकार चलकर जनता के घर आई है।

Published on: