अमेठी

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर अमेठी के युवा पर फिदा हो गयी इंडोनेशियाई महिला

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर अमेठी के युवा पर फिदा हो गयी इंडोनेशियाई महिला

2 min read
May 12, 2018

अमेठी. करीब एक साल से फेसबुक से चली दोस्ती इस कदर शबाब पर पहुंची कि इंडोनेशियाई से टूरिस्ट वीज़ा लेकर युवती दोस्त से मिलने अमेठी कोतवाली के गांव बेनीपुर पहुंच गई।

बेनीपुर में प्रेमी के घर रुकी है प्रेमिका

बेनीपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव (30) ने सागर दीवाना नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी। एक वर्ष पूर्व फेसबुक आईडी के जरिए इंडोनेशिया के मेदान सिटी निवासी युवती सीती दहलीना (31) पुत्री अब्दुल वाहिद सिरेगरा की उससे दोस्ती हो गई। संजीव के मुताबिक सीती दहलीना 18 अप्रैल को इंडोनेशिया से दिल्ली पहुंची। संजीव ने वहां उसे रिसीव किया वोल्वो बस से लेकर लखनऊ आए। 19 अप्रैल की सुबह दोनों गांव पहुंच गए।

इलाज के लिए भर्ती हुई तो खुला राज़

संजीव ने बताया कि वहां से आने के बाद वह सीती दहलीना को मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा और अमेठी शहर घुमाया। बृहस्पतिवार देर रात सीती दहलीना को पेट में दर्द शुरू हो गया। संजीव युवती को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल कर्मी युवती की बात नहीं समझ पा रहे थे। संजीव ने चिकित्सक को युवती के पेटदर्द की बात बताई। उसके बाद डॉ. शिशिर ने उसका इलाज किया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजय राय और महिला पुलिस ने युवती के अभिलेख देखे।

फोटोग्राफी का कार्य करता है प्रेमी

मामले की जानकारी होने के बाद मीडिया कर्मी संजीव के घर पहुंचे तो युवती से मुलाकात नहीं हुई। संजीव ने बताया कि वह दवा खाकर सो रही है। संजीव हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद एक दुकान पर फोटोग्राफी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सीती दहलीना इंडिया घूमने आई है। लंबे समय से बात होने से थोड़ी बहुत वह उसकी बात समझ लेते हैं।

25 सितंबर तक बैलेड है वीजा

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि विदेशी युवती के पास पासपोर्ट और वीजा मौजूद है। वीजा प्राप्त होने की तिथि 26 मार्च 2018 और वैधता 25 सितंबर 2018 है। मामले की जानकारी एलआईओ और उच्चाधिकारियों को दी गई है।

Published on:
12 May 2018 02:12 pm
Also Read
View All