अमेठी

जन्मदिन के बहाने कांग्रेसियों में जोश भरेंगी प्रियंका गांधी, अमेठी के बाद रायबरेली के लिये यह है उनका प्लान

उत्तर प्रदेश में तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के इरादे से प्रियंका गांधी मिशन यूपी में लगी हुईं हैं...
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 10:57 AM IST
जन्मदिन के बहाने कांग्रेसियों में जोश भरेंगी प्रियंका गांधी, अमेठी के बाद रायबरेली के लिये यह है उनका प्लान
जन्मदिन के बहाने कांग्रेसियों में जोश भरेंगी प्रियंका गांधी, अमेठी के बाद रायबरेली के लिये यह है उनका प्लान

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 48वां जन्मदिन अमेठी में मनाएंगी। उत्तर प्रदेश में तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के इरादे से प्रियंका गांधी मिशन यूपी में लगी हुईं हैं। वह अब यहां कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के रणनीति पर काम कर रही हैं। अमेठी में वह वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी करेंगी। प्रियंका के अमेठी में जन्मदिन मनाने के पीछे का मकसद यहां कांग्रेसियों में जोश भरना भी है। जिससे भाई राहुल गांधी की हार से यहां के कांग्रेसियों में छाई मायूसी के भी दूर किया जा सके। अमेठी में कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जाएंगी। रायबरेली में प्रियंका सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के लिए 16 से लेकर 19 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर चलाने जा रही हैं।


प्रियंका गांधी ने जारी किया पत्र

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय को एक पत्र जारी किया है। पत्र में प्रियंका ने रायरबेली के चार दिवसीय दौरे 16 से 19 जनवरी तक कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों को दो-दो दिन प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेहद सक्रिय है और इसको सफल बनाने में जी जान से जुटी है।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी प्रियंका

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने चार दिवसीय दौरे में दो दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और दो दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी शहर और जिला अध्यक्षों से मिलेंगी और उन्हें प्रशिक्षण दिलाएंगी। चारों दिन प्रियंका गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कांग्रेस नेता के एक नेता ने बताया कि कार्यक्रम के लिए निर्धारित हर विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी बुलाये गए हैं।


कांग्रेस के इतिहास से रूबरू कराएंगी प्रियंका

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को पूर्वी यूपी और 18 और 19 को पश्चिमी यूपी के जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जाएगी। नई टीम को प्रियंका गांधी खुद पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएंगी साथ ही दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से पार्टी के रुख की जानकारी देंगी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की नई टीम तैयार की है। इसके लिए उन्हें पुराने कांग्रेसियों से बैर भी मोल लेनी पड़ी है। हालांकि प्रियंका समेत पार्टी के बाकी नेता उन्हें समझाकर अपने साथ जोड़ भी रही हैं।

Published on: