अमेठी

राहुल ने कुबूल की अमेठी से अपनी हार, स्मृति ईरानी को दी बधाई

राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार को स्वीकार कर स्मृति ईरानी को बधाई दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2019, 6:21 PM IST
rahul gandhi
राहुल ने कुबूल की अमेठी से अपनी हार, स्मृति ईरानी को दी बधाई

अमेठी. हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृित ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ताल ठोंकी है। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को उनके मजबूत गढ़ में करारी टक्कर दी है। स्मृति ने राहुल गाँधी को 14 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया है। उनकी जीत पर कोई राहुल गाँधी ने उन्हें बधाई दी है। राहुल ने कहा कि अमेठी की जनता ने अपना फैसला सुनाया है। ये लोकतंत्र है और सभी को अपना प्रत्याशी चुनने का पूरा अधिकार है। राहुल ने मोदी को भी बधाई दी और कहा कि भाजपा और कांग्रेस दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इसी के साथ हार स्वीकारने के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग की।

प्यार से करें अमेठी की देखभाल

राहुल ने यूं तो चुनाव के बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं की मगर अमेठी में अपनी हार को स्वीकर कर स्मृति ईरानी से एक विनती की। उन्होंने स्मृति ने अमेठी की जनता का प्यार से देखभाल करने का आग्रह किया। बता दें कि अमेठी हारने के बाद दूसरी ओर राहुल ने केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की है। यहां से उन्होंने अपने प्रत्याशी को 8 लाख से अधिक मतों से हराया है। राहुल को 11 लाख से अधिक वोट मिले हैं।

Updated on:
23 May 2019, 6:21 PM IST
Published on: