डायल 100 बाइक का दुरुपयोग करना शुरू हो गया।
अमेठी. जिले में भले ही सुरक्षा के लिहाज वा बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद को डायल 100 बाइक की 16 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हो साथ ही क्षेत्र के लोगों को तत्काल राहत दिलाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए तुरंत एक्शन करने का दायित्व सौंपा गया हो परंतु पुलिस अपनी कार्यशैली में तनिक भी परिवर्तन लाती नहीं दिख रही है और स्वयं एसपी के आदेश को ठेगा दिखा रही है।
मामला अमेठी के शुकुलबाजार कोतवाली क्षेत्र से है जहां 100 ङायल की मोटरसाईकिल को पहुंचे 48 घंटे भी नहीं बीते थे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना तो दूर थाने में पहुंचते ही डायल 100 बाइक का दुरुपयोग करना शुरू हो गया। पुलिस विभाग के दो सिपाहियों ने वर्दी का वर्चस्व दिखाते हुए एसपी के आदेश को ठेगा दिखा दिया। जनाब ने न तो वर्दी पहनी और न ही हेलमेट लगाया। ईवनिंग वाक करने के बहाने घर में सुबह-शाम पहने जाने वाले कपड़ों के सहारे डायल 100 बाइक से कस्बे का सैर करते नजर आए लेकिन उनकी तस्वीरे शोशल मीडिया पर वायरल होते देर ना लगी। लेकिन सवाल ये है कि जो अमेठी पुलिस सुरक्षा के बङ़े दावे करती नजर आती है ऐसे में उसी अमेठी पुलिस की तस्वीरें अमेठी पुलिस कप्तान के आदेश को ठेगा दिखाने के साथ पुलिस के बङ़े जिम्मेदारों के लिए शर्मनाक हैं। इसके साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कैसे होगा और अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति खौफ कैसे होगा। ये बड़ा और अहम सवाल है। आपको बताते चलें कि सरकार की मंशा डायल 100 बाइक को देकर 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचना है।
वहीं तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब जिम्मेदार भी कैमरे पर बोलने से कतराते नजर आ रहे खबर पर जिम्मेदारों का वक्तव्य मांगा गया तो 100 ङायल प्रभारी के साथ खुद कप्तान ने भी कोई जवाब नहीं दिया ऐसे में चुप्पी अमेठी पुलिस अधीक्षक वा जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल है।