अमेठी

यूपी कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर स्मृति ने दिया बड़ा बयान, सीएम योगी के लिए कहा यह

आपको बता दें कि मंगलवार को हुई यूपी राज्य मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2019, 9:57 PM IST
Smriti Irani
Smriti Irani

अमेठी. अमेठी लोकसभा सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अमेठी में मौजूद डिग्री कॉलेजों को अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने के लिए सीएम योगी का धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि मंगलवार को हुई यूपी राज्य मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें यह भी फैसला लिया गया है कि अमेठी में मौजूद डिग्री कॉलेजों को अब कानपुर विश्विविद्यालय की बजाय अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। इस फैसले से गदगद स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सीएम योगी व कैबिनेट के सभी सदस्यों के प्रति मैं आभार व्यक्त किया है।

यह कहा-

उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि चुनाव परिणाम घोषणा के पाँच दिवस के भीतर ही आज शिक्षा क्षेत्र में अमेठीवासियों की बहुप्रतीक्षित माँग को स्वीकृति मिल गई है। उ. प्र. कैबिनेट द्वारा अमेठी के डिग्री कॉलेजों को अब राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी को किए गए वचन की पुर्ति एवं युवा वर्ग में शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु लिए गए इस निर्णय के लिए सीएम योगी, शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा एवं कैबिनेट के सभी सदस्यों के प्रति मैं आभार व्यक्त करती हूँ। #अमेठीवचनपूर्ति #AdarshAmethi

ये भी पढ़ें-

Updated on:
28 May 2019, 9:57 PM IST
Published on: