
अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे से पूर्व अमेठी का सियासी पारा चढ़ने का जो कयास लगाया जा रहा था आख़िर वो अमलीजामा पहन ही गया। दरअस्ल केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की योजनाओं का क्रियांवयन कराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही संसदीय क्षेत्र में उन्हें 'गायों' के ज़रिये घेरने की कवायद की सोची थी लेकिन अब उनके दौरे से पहले बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बातचीत में कहा है कि गाय मिली नहीं इसलिेए कार्यक्रम को स्थागित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से एमएलसी दीपक सिंह ने देर रात ट्वीट कर मामलें पर चुटकी ली है।
आखिर 10 हज़ार गाय कहां मिलेंगीं?
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दो दिवसीय अमेठी दौरे से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने मीडिया में बयान दिया था कि केंद्रीय मंत्री दौरे के दूसरे दिन अमेठी लोकसभा के सलोन विधानसभा में 100 ग़रीब परिवारों में कावेरी गायों की पहली खेप गो संवर्द्धन के लिए देगी। उन्होंने ये भी कहा था कि पूरे अमेठी में 10 हज़ार ग़रीबों को गो संवर्द्धन के लिए गाय दिए जानें की मांग की गई है। बताया गया था कि अमेठी के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो हजार ग़रीब परिवारों को एक-एक गाय दी जाएगी, ताकि उसके ज़रिए वे अपनी आजीविका का बंदोबस्त कर सकें।
अब जबकि 13 अप्रैल से केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाली हैं तो उससे पहले जिलाध्यक्ष ने ख़ास बातचीत में बताया कि गाय न मिलने से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने सवाल के अंदाज़ में कहा कि 10 हज़ार गाय कहां मिलेंगीं? जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोगों ने वहां बैठ कर कह तो दिया लेकिन अंदाज़ा नहीं लगाया गाय आएगी कहां से?
कांग्रेस MLC ने किया ट्वीट
वहीं इस बात की ख़बर मिलते ही कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने देर रात अपने ट्विटर एकाउंट पर कुछ ऐसा लिखा। स्मृति ईरानी जी छुट्टा जानवरों को इकट्ठा करके किसानों मे बांट रिक्से की भांति खबर बटोरना चाह रही थी लेकिन अभी-अभी रात 12 बजे के बाद सारी देशी बछिया एक BJP नेता के फार्म हाउस से भाग पुनः किसानों के खेतों में पहुंच गई, मुझे नहीं लगता फिर इतनी जल्दी इकठ्ठा कर लेंगी।