अमेठी

मां के आशीर्वाद से स्मृति ने की प्रचार अभियान की शुरुआत

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में शिकस्त देने के लिए स्मृति ने कमर कस ली है

less than 1 minute read
Apr 06, 2019
मां के आशीर्वाद से स्मृति ने की प्रचार अभियान की शुरुआत

अमेठी. 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में सक्रिय हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में शिकस्त देने के लिए स्मृति ने कमर कस ली है। जिसके लिए उन्होंने अमेठी में प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है। चार अप्रैल से अमेठी के दौरे पर पहुंची स्मृति ने अपने दौरे का एक दिन बढ़ा दिया है। वे पहले पांच अप्रैल तक अमेठी में रुकने वाली थीं। लेकिन दौरे को एक दिन से बढ़ा देने के बाद स्मृति ने नवरात्र के पहले दिन उन्होंने दर्शन पूजा कर प्रचार प्रसार की शुरूआत की।

स्मृति गौरीगंज के जामौ रोड स्थित अपने आवास में भवन शाहपुर के दर्शन भवानी मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा करने के बाद वे भाजपा नेता दलजीत सिंह के गौरीगंज पहुंची। इसके बाद उन्होंने बूडन माता मंदिर पर दर्शन किया और यहां से भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।

Published on:
06 Apr 2019 12:59 pm
Also Read
View All