उड़न दस्ता टीम ने चेकिंग, पकड़े गये दो लाख इकसठ हजार रुपये 

विधानसभा चुनाव कि तिथि नियत होने के बाद अमेठी जनपद में तलाशी अभियान और पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2017, 11:44 AM IST
police
police
अमेठी। विधानसभा चुनाव कि तिथि नियत होने के बाद अमेठी जनपद में तलाशी अभियान और पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं लगातार प्रशासन के साथ आला अधिकारी भी पूर्णतया चुनाव निष्पक्षता से कराने कि कवायद में जुटे हैं।


गौरतलब हो कि अमेठी जनपद के गौरगंज ब्लाक के पठानपुर मे अभी गत वर्ष हुए जिलापंचायत चुनाव मे भारी तनाव और अपराधिक घटनाए हुई थी इसी कि कवायद मे आलाअधिकारिओ ने पूरी तरीके से जिले मे चेकिंग के साथ ही सक्रियता तेज कर दी आज इसी क्म मे गौरीगंज विधानसभा और तहसील के बाडर पे सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकुमार यादव ने कादूनाला नाले के दो किलोमीटर आंगे जौनपुर निवासी विधान परिषद सदस्य वा शिक्षक संघ के समर्थित प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी को अमेठी कि उड़नदस्ता टीम ने जामो थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कादूनाला पुल के दो किलोमीटर गौरीगंज तहसील के बार्डर पर 2 लाख 61 हजार रुपये कि रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


जब उनसे रूपयों के बारे मे जानने कि कोशिश कि गई तो वे हकबका गए इसके बाद सीओ सिटी लाल प्रताप सिंह मजिस्ट्रेट आरके यादव उन्हें जामो थाने लेकर आई पुलिस का कहना है कि वे गोरखपुर फैजाबाद मंडल में हो रहे स्नातक के चुनाव मे शिक्षक संघ के समर्थित प्रत्याशी हैं। वे इतने रूपये किस उद्देश्य से रखे हैं। जामो पुलिस कि मानें तो घटना को हुये घंटों बीत चुके हैं लेकिन अब तक रूपयों के उद्देश्य का पता नहीं चल रहा। वहीं पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
Published on: