अमृतसर

मरने से पहले रावण ने यूं दिखाई दिलेरी!…अन्य लोगों को बचाने के चक्कर में गंवा बैठा अपनी जान

दलबीर की नजर जोडा फाटक की ओर आती ट्रेन पर पड़ी उसने भागकर लोगों को रेल लाईन से हटाने की कोशिश की...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 3:13 PM IST
dalbir
dalbir

(चंडीगढ,अमृतसर): पंजाब के अमृतसर शहर में जोडा फाटक से गुजरती रेल लाईन पर खडे रहकर रावण दहन देखते लोगों को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने की कोशिश में रावण का अभिनय करने वाले दलबीर सिंह ने भी जान गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलबीर सिंह ने रावण दहन से पहले रावण का किरदार निभाया था। इसके बाद जब रावण दहन शुरू हुआ तो दलबीर खुद भी रेल लाईन की ओर देखते हुए खड़ा हो गया। जैसे ही दलबीर की नजर जोडा फाटक की ओर आती ट्रेन पर पड़ी उसने भागकर लोगों को रेल लाईन से हटाने की कोशिश की। उसने लोगों को हाथ पकडकर खाींचा लेकिन लोग उसको साथ धकेलते हुए रेल पटरियों पर गिर गए और इस तरह दलबीर भी हादसे की बलि चढ गया। रेल लाईन पर रावण दहन देखने के लिए लोग खडे थे लेकिन दहन शुरू होने पर लोग रेल लाईन की तरफ पीछे हट रहे थे।

दलबीर ने अभी तीस वर्ष भी पूरे नहीं किए थे। उसके परिवार में पत्नी और आठ माह का बच्चा है। इसके अलावा वृद्ध मां है। दलबीर की मां ने पंजाब सरकार से अपनी पुत्रवधू के लिए नौकरी देने की मांग की है। उधर अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस हादसे में घायल हुए करीब 72 लोगों में से सात की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अमृतसर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। अपराध विज्ञान विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पंजाब सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए है।

Published on: