अमृतसर

बादल का जिला टॉपर तो अमरिंदर का जिला आठवें स्थान पर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित किए परीक्षा परिणाम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला जहां सबसे आगे रहा
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 11:00 PM IST
परीक्षा परिणाम

चंडीगढ। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित किए परीक्षा परिणाम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला जहां सबसे आगे रहा है वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिला पटियाला आठवें स्थान पर रहा है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज जारी किए गए परीक्षा परिणाम केदौरान सभी जिलों की मैरिट अथवा टॉपर सूची जारी की है।

जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला मुक्तसर साहिब कुल 79.64 प्राित अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा है। 78.59 प्रतिशत परिणाम के साथ मनसा जिला दूसरे स्थान पर रहा है। हालांकि बोर्ड के परिणाम

में लुधियाना जिला सबसे आगे रहा है लेकिन ओवर ऑल जिला स्तर की पास प्रतिशत्ता के आधार पर 78.56 प्रतिशत अंकों के साथ लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा हैं। जिला स्तरीय रैंकिंग में 77.48 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ बठिंउा जिला चौथे स्थान पर, 76.89 प्रतिशत अंकों के साथ संगरूर जिला पांचवें स्थान पर तथा 75.50 प्रतिशत अंकों के साथ फतेहगढ़ साहिब जिला छठे स्थान पर रहा है।

इसी तरह से 73.64 प्रतिशत परिणाम के साथ जालंधर सातवें स्थान पर तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गृह जिला पटियाला 72.58 प्रतिशत परिणाम के साथ आठवें स्थान पर रहा है।


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ से सटे जिला मोहाली में है। इस बार भी मोहाली 71.80 फीसदी परिणाम के साथ नौवें स्थान पर रहा है। राज्य का जिला होशियारपुर 71.21 फीसदी परिणाम के साथ दसवें स्थान पर रहा
है। पंजाब के शिक्षा सुधारों का दम भरने वाली निवर्तमान शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी का गृह जिला गुरदासपुर महज 46.73 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ राज्य में 21वें पायदान पर रहा है। जबकि नकल के लिए सबसे अधिक
सुर्खियों में रहने वाला सीमावर्ती जिला तरनतारन केवल 31.60 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ सबसे अंतिम 22 वें पायदान पर रहा है।

फिर से पिछड़े सरकारी स्कूल
लड़कियों की पास प्रतिशत्ता 78.25 प्रतिशत
लडक़ों की पास प्रतिशत्ता 69.46 प्रतिशत
शहरी विद्यार्थियों की पास प्रतिशत्ता 72.37 प्रतिशत
ग्रामीण विद्यार्थियों की पास प्रतिशत्ता 65.27 प्रतिशत
एफिलेएटिड एवं आदर्श स्कूल 67.93 प्रतिशत
एसोसिएटिड स्कूल 65.90 प्रतिशत
मैरीटोरियस स्कूल 96.19 प्रतिशत
सरकारी स्कूल 68.24 प्रतिशत
एडिड स्कूल 69.07 प्रतिशत

Published on: