अमृतसर

मुठभेड़ के बाद धरे गए 3 बदमाश, पाकिस्तानी ड्रोन से आए हथियारों का जखीरा बरामद

अनुच्छेद 370 (Article 370) के बेअसर होने के बाद से ही पाकिस्तान पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में आतंक (Terrorism In Jammu Kashmir) फैलाने की फिराक में है, बीते दिनों (Pakistani Drone) खालिस्तान समर्थक (Khalistan Terrorists) आतंकियों की गिरफ्तारी (Pakistan Weapons) की गई थी...
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2019, 6:08 PM IST
Pakistan Weapons
मुठभेड़ के बाद धरे गए 3 बदमाश, पाकिस्तानी हथियारों का जखीरा बरामद

(अमृतसर): पाकिस्तानी से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार आने की बात सामने आने के बाद से जांच में जुटी पुलिस (Punjab Police) और BSF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के पुराना 'साला' निवासी सुखराज सिंह, जंडियाला के राजपाल सिंह और मजीठा के भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने फिरोजपुर सेक्टर के ममदोत इलाके से 5 एके -47 राइफल, 10 मैगजीन, 200 राउंड और 1 मेड इन ऑस्ट्रिया पिस्टल व भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा, एसटीएफ के एआइजी रछपाल सिंह और बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के तहत ये हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों की यह खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से 24 सितंबर को भारत पहुंची थी। इनसे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देेने की साजिश थी।

बता दें कि पंजाब के पाकिस्‍तान बॉर्डर से लगे क्षेत्र में पिछले दिनों ड्रोन से हथियार भेजे जाने का खुलासा हुआ था। सबसे पहले खेमकरण क्षेत्र में पाकिस्‍तानी ड्रोन से पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ द्धारा हथियार भेजने की बात सामने आई थी। पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों से कई ड्रोन भी बरामद किए थे।

Updated on:
1 Oct 2019, 6:08 PM IST
Published on: