अमरोहा

अमरोहा में कंबल वितरण करने वाली संस्था के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कंबल वितरण प्रोग्राम के दौरान संस्था के अध्यक्ष ने की थी हर्ष फायरिंग विधायक भी शामिल हुए थे इस कंबल वितरण समाराेह में
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 10:17 PM IST
amroha.jpg
काल्पनिक तस्वीर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अमराेहा ( Amroha ) कस्बे में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष को हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने संस्था अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को कस्बे ने एक समाजसेवी संस्था की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विशिष्ट अतिथि संगठन के अध्यक्ष मेरठ निवासी शिवाजी सिंह राठौर थे। कंबल वितरण कर विधायक के जाने के बाद समारोह की खुशी में शिवाजी सिंह राठौर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड हर्ष फायरिग की गई। कंबल वितरण समारोह के दौरान हर्ष फायरिग करते देख लोग सन्न रह गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया और बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया।

शाम को इंटरनेट पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। इस पर आरोपित शिवाजी सिंह राठौड़ निवासी विवेक विहार, थाना पल्लवपुरम मेरठ के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Dec 2020, 10:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All