-38 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। -रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार का ऐलान अभी भी नहीं किया है।
अमरोहा: लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर शनिवार रात कांग्रेस ने अपनी एक और सूची जारी की। जिसमें 38 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। इसमें वेस्ट यूपी की महत्वपूर्ण सीट अमरोहा से पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी को उम्मीदवार बनाया है। उनका नाम पैनल में पहले से चल रहा था। कांग्रेस ने उन पर बड़ा दांव ये जानकार भी खेला है कि सपा-बसपा गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी दानिश अली मैदान में है। जबकि भाजपा से मौजूदा सांसद कंवर सिंह तंवर मैदान में है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार का ऐलान अभी भी नहीं किया है।
BIG BREAKING: मृगांका सिंह ने लोकसभा टिकट कटने पर गुस्साए BJP समर्थकों से की ये भावुक अपील, देखें वीडियो-
रहे हैं सांसद
राशिद अल्वी पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं और 1999 में यहां से सांसद रह चुके हैं। वे मूलतः बिजनौर के चांदपुर कस्बे के निवासी हैं। अमरोहा सीट पर दावेदारी को लेकर राशिद अल्वी पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से तैयारी कर रहे थे। लेकिन कई सूचियों के बाद भी उनका नाम न होना अटकलों को जन्म डे रहा था। जिस पर पार्टी ने शनिवार देर रात विराम लगाया। अब मंडल की रामपुर और संभल सीट ऐसी बची है जिस पर कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।
BIG BREAKING: इस नेत्री का टिकट कटने पर भाजपा में फूट, सैकड़ों भाजपाई देंगे इस्तीफा!
बगावत शुरू
इसके आलावा आंवला से सर्वराज सिंह और मथुरा से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। वहीँ मुरादाबाद से राज बब्बर की वापसी के बाद पार्टी में इमरान प्रताप गढ़ी के नाम पर बगावत शूरू हो गयी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया है।