अमरोहा

खानदानी रईसजादे हैं मोहम्मद शमी, जमीन-जायदाद और कारोबार जान हो जाएंगे हैरान

Mohammed Shami Life Style: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी अब विश्व पटल पर छा गए हैं। इसी के साथ उनके प्रशंसक उनकी प्रॉपर्टी के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं...

2 min read
Nov 16, 2023
,,

Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 में अपनी तेज गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी इस समय दुनिया के फलक पर छा गए हैं। लोग उनकी तेज गेंदबाजी और क्रिकेट के प्रति जुनून की चर्चा कर रहे हैं। वहीं शमी के चाहने वालों के मन में उनकी प्रॉपर्टी को लेकर हमेशा उत्सुकता रहती है। अगर आप भी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित होने वाली है। मोहम्मद शमी की तीन पीढ़ियों के बारे में उनके मामा मुगीर आलम ने जानकारी साझा की है। आइए शुरू से जानते हैं...

स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के मामा मुगीर आलम ने बताया "मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले मोहम्मद शमी के दादा अनीस अहमद जमींदार हुआ करते थे। अमरोहा तहसील के पांच गांवों की प्रॉपर्टी पर उनका मालिकाना हक हुआ करता था। साल 1950 से 1955 तक जमींदारी उन्मूलन अधिनियम लागू हो गया। इसके परिणामस्वरूप उनके पास लगभग 200 बीघा जमीन और 50 बीघे का बाग बचा। बाकी जमीन पांच गांवों के किसानों में बांट दी गई।"

मुगीर आलम ने आगे बताया "स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के दादा अनीस अहमद के दो बेटे थे। जिनमें से मोहम्मद शमी के पिता तौसीफ अहमद बड़े थे और तहजीब अहमद छोटे थे। अनीस के बाद यह जमीन दोनों भाइयों में बराबर-बराबर बांट दी गई। अब शमी के पिता तौसीफ के पास लगभग 100 बीघा जमीन और 60 बीघा आम का बगीचा है। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने अमरोहा में करीब 150 बीघे जमीन खरीदी और वहां आलीशान फार्म हाउस बनवाया है।


स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के मामा मुगीर आलम का कहना है "मोहम्मद शमी ने अकेले 1000 बीघे से ज्यादा जमीन खरीद रखी है। इनकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अमरोहा तहसील में मोहम्मद शमी का 150 बीघे का आलीशान फार्म हाउस है। इसकी कीमत भी लगभग 15 करोड़ रुपये है। शमी के पास बड़े-बड़े आम के बगीचे हैं। जहां से सालाना करोड़ों रुपये का आम विदेशों में निर्यात किया जाता है। यानी अमरोहा सदर तहसील में मोहम्मद शमी नंबर एक के काश्तकार हैं।

Updated on:
17 Nov 2023 05:30 pm
Published on:
16 Nov 2023 09:20 pm
Also Read
View All