Kunwar Danish Ali: बसपा से निष्कासित अमरोहा सांसद दानिश अली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। गुरुवार यानी 14 मार्च को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दानिश अली को अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
Kunwar Danish: बसपा सांसद दानिश अली ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। दानिश अली ने अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दानिश अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने दूसरी बार लोकसभा चुनाव में उतरने का आशीर्वाद दिया।”
दानिश अली अमरोहा से बसपा के टिकट पर सांसद चुने के गए थे। बसपा ने कुछ समय पहले उन्हें पार्टी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। दानिश अली इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे। बहुत समय कयास लगाया जा रहा था कि दानिश अली कभी भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
संसद में भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी के बयान को लेकर विवाद हुआ था। रमेश विधूड़ी ने अमरोहा के बसपा सांसद दानिश अली को आतंकवादी कह दिया था। इस पर राजनाथ सिंह ने भी खेद प्रकट किया था। राहुल गांधी खुद बसपा सांसद दानिश अली से मिलने गए थे। उन्हें सांत्वना दी थी।