अमरोहा

आवारा पशु आन्दोलन: अब इस जिले में सरकारी स्कूल में किसानों ने बांध दिए पशु,प्रशासन में हडकंप

ग्रामीणों ने आवारा पशु पहले प्राथमिक विद्यालय में बांध दिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2019, 9:51 AM IST
moradabad
आवारा पशु आन्दोलन: अब इस जिले में सरकारी स्कूल में किसानों ने बांध दिए पशु,प्रशासन में हडकंप

अमरोहा: आवारा पशुओं को लेकर चल रहा आन्दोनल अब मुरादाबाद मंडल में भी पहुंच गया हैं। जी हां इसी को लेकर जनपद की हसनपुर तहसील के गांव में ग्रामीणों ने आवारा पशु पहले प्राथमिक विद्यालय में बांध दिए इसके बाद उन्हें लेकर प्रधान के घर पहुंच गये। प्रधान ने इस बात की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद अस्थाई व्यवस्था जल्द बनाने की बात कही गयी है।

प्रधान के घर बांध दिए पशु

आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भुवरा में गांव वालों ने दूध ना देने वाली गायों को अपने घर से खोलकर आवारा घूमने के लिए छोड़ दिया था। जिसके बाद यह सभी गाय चारा चरने के लिए ग्रामीणों के खेतों में जाकर फसलों को खाने लगी उससे उनकी फसलों को नुकसान होने लगा। जिसके बाद गुस्साए ग्राम वालों ने इन सभी बेबस और लाचार गायों को ले जाकर पहले सरकारी स्कूल में बांधा, जिस पर प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान बीना शर्मा को दी। जब प्रधान ग्रामीणों को समझाने पहुंची तो ग्रामीणों ने सारे जानवर ले जाकर उनके घर बांध दिए। अब मुश्किल में फंसी ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जल्द बनेगी गौशाला

उधर इस मामले में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया है। जल्द ही स्थान चिन्हित करके ऐसे पशुओं को बांधने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने लोगों से कानून हाथ में न लेने की बात कही।

Published on:
Also Read
View All