अमरोहा

शादी के एक दिन बाद ही हो गई दूल्हे की मौत, रस्मों के बीच उठा सीने में दर्द, जमीन पर गिरा…

अमरोहा में एक दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूल्हे का शनिवार की रात ही निकाह हुआ था। अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) रहता था। उसके साथ 2 भाई पप्पू और असलम भी उसी घर में रहते हैं। परवेज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2025, 4:01 PM IST
Feature image
निकाह के बाद दूल्हे ने तोड़ा दम, PC- Patrika

अमरोहा : अमरोहा में एक दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूल्हे का शनिवार की रात में ही निकाह हुआ था। निकाह के बाद की रस्में घर में होनी थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द हुआ।

घरवाले दूल्हे को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे का रविवार यानि आज दावत-ए-वलीमा होना था। दूल्हे की मौत से दुल्हन बदहवास हो गई।

अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) रहता था। उसके साथ 2 भाई पप्पू और असलम भी उसी घर में रहते हैं। परवेज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परवेज की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान है। तीनों भाई उसी दुकान पर बैठते हैं।

माता-पिता की मौत के चलते परवेज की शादी में देर हो गई। बड़ा दरबार के रहने वाले मो. अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से तय हो गया। शनिवार शाम 6 बजे परवेज अपने घर से बारात लेकर मोहल्ला नल नई बस्ती के दुल्हन बैंक्वेट हॉल पहुंचा। इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का वलीमा (रिसेप्शन) भी था।

बैंक्वेट हॉल में हुआ था निकाह

बारात जाने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इसके बाद बैंक्वेट हॉल में खाना-पानी हुआ। फिर काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा। दोनों ने कबूल है भी कहा।

4 बजे सीने में उठा दर्द

इसके बाद रात करीब 1 बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं। रिश्तेदार और परिवारवाले काफी खुश थे। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे। सुबह करीब 4 बजे रस्मों के बीच परवेज को सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई।

खबर सुनते ही बदहवास हो गई दुल्हन

घरवाले तुरंत परवेज को लेकर अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने परवेज की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनते ही दुल्हन बदहवास हो गई। परवेज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Updated on:
11 Nov 2025, 4:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All