अमरोहा

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ एक साल बाद फिर पहुंची ससुराल, सास और देवर से हुआ झगड़ा

-हसीन जहां अपनी बेटी बेबो के साथ अपनी ससुराल पहुंच गयीं। -हसीन जहां की सास ने पुलिस से शिकायत की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 8:20 AM IST
moradabad
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ एक साल बाद फिर पहुंची ससुराल, सास और देवर से हुआ झगड़ा

अमरोहा: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी फ़ार्म से भले ही वर्ल्ड कप टीम में जगह बना ली हो। लेकिन उनकी लाइन लेंथ पर अभी भी उनकी पत्नी हसीन जहां हावी हैं। जी हां दोनों में पिछले एक साल से अधिक समय से विवाद चल रहा है। जिसमें हसीन जहां ने शमी के साथ ही उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ कोलकाता कोर्ट में मामला दर्ज कर रखा है। रविवार देर शाम इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब हसीन जहां अपनी बेटी बेबो के साथ अपनी ससुराल पहुंच गयीं। जहां रहने को लेकर उनकी सास और देवर से झगड़ा हो गया। हसीन जहां की सास ने पुलिस से शिकायत की है।

पहुंच गयीं ससुराल

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम हसीन जहां बेटी बेबो के साथ अचानक ससुराल सहसपुर अलीनगर में आ धमकीं। ससुराल में उनकी सास अंजुम और देवर मोहम्मद कैफ मौजूद थे। हसीन बेटी बेबो के साथ घर में पहुंच गईं। जिसे लेकर सास और देवर से उनकी बहस हुई। इसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया। हसीन जहां के ससुराल पहुंचने पर हालात को देखते हुए डिडौली पुलिस ने महिला थाना की प्रभारी को मौके पर बुला लिया। घर में पहुंची महिला एसओ को हसीन जहां ने दो टूक जवाब दिया, वह अपने पति के घर आई है। ये मेरा और मेरे पति का घर है, मैं यहीं पर रहूंगी।

पहले भी की थी कोशिश

यहां बता दें कि किक्रेटर पति मोहम्मद शमी से विवाद के बाद हसीन जहां पहले भी ससुराल के घर में घुसने की कोशिश कर चुकी हैं। करीब सालभर पहले हसीन जहां घर में दाखिल होने के लिए ससुराल पहुंची थी। लेकिन उनके गांव पहुंचने से पहले सास और देवर घर पर ताला लगाकर भाग निकले थे। हसीन के लिए घर के ताले नहीं खुले थे।

वोट डालने भी पहुंची थीं

शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद को सुलझाने के लिए पहले परिवार के साथ ही बिरादरी की पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। जिसके बाद हसीन जहां कोलकाता लौट गयीं। मतदान वाले दिन भी हसीन जहां अपना वोट डालने ससुराल सहसपुर पहुंच गयीं थी। लेकिन रविवार को अचानक फिर से पहुंचना किसी की समझ नहीं आ रहा। इस मामले में अभी शमी की भी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Updated on:
29 Apr 2019, 8:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All