अमरोहा

मतदान वाले दिन अचानक ससुराल पहुंच गयी क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां, कही ये बड़ी बात

-मोहम्मद शमी की पत्नी भी अपना वोट डालने के लिए अमरोहा पहुंचीं -हसीन जहां कोलकाता से अपना वोट डालने के लिए अमरोहा आईं।

less than 1 minute read
Apr 18, 2019
मतदान वाले दिन अचानक ससुराल पहुंच गयी क्रिकेटर शमी की हसीन जहां, कही ये बड़ी बात

अमरोहा: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी भी अपना वोट डालने के लिए अमरोहा पहुंचीं। जानकारी के अनुसार शमी की पत्नी हसीन जहां कोलकाता से अपना वोट डालने के लिए अमरोहा आईं। इस दौरान हसीन जहां बोलीं कि बिना डर और खौफ के सभी को, खास तौर पर नौजवानों को अपना कर्तव्य निभा कर वोट डालना चाहिए।

Election Live: नगीना लोकसभा सीट पर 3 बजे तक हुआ 51% मतदान- देखें वीडियो

ससुराल भी चौंक गए
वर्ल्ड कप टीम में शामिल मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अचानक अपनी ससुराल सहसपुर पहुंच गयीं। उन्हें देख गांव वाले भी हैरान रह गए। जब पता चला कि अपना वोट डालने आयीं हैं तो सब भौंचक रह गए। हसीन जहां इस बार काफी लम्बे अरसे के बाद अपनी ससुराल पहुंची हैं।

ELECTION LIVE: वोटिंग के दौरान भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

एक साल से चल रहा विवाद
यहां बता दें कि बीते साल मार्च के पहले सप्ताह में शमी और पत्नीहसीन जहां में विवाद हो गया था। जो अब कोर्ट में चल रहा है। रिश्ते इस कदर खराब हुए कि दोनों की इस बीच मुलाक़ात भी नहीं हुई।

Updated on:
18 Apr 2019 03:35 pm
Published on:
18 Apr 2019 03:33 pm
Also Read
View All