अमरोहा

पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना होने पर अस्पताल में थे भर्ती

Highlights -Chetan Chauhan ने 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए-वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री थे-गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2020, 6:10 PM IST
Chatan Chauhan
Chatan Chauhan

अमरोहा। पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान(chetan chauhan) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इलाज के दौरान किडनी फेल होने के चलते उनका निधन हो गया।

बता दें कि चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चुने गए थे। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री थे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम में उन्हें सलामी बल्लेबाज़ कहा जाता था। उन्होंने टेस्ट मैच में कई बेहतरीन पारी खेली हैं।

ग़ौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में चेतन चौहान ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी हालात ऐसे नहीं हैं कि क्रिकेट रिश्तों की बहाली हो जाए। वह दोनों देशों के बीच हाल फिलहाल में क्रिकेट मैच के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में सुरक्षा के लिहाज से स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। वहां खेलना खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी रिस्क लेने जैसा है।

Updated on:
16 Aug 2020, 6:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All