अमरोहा

शमी की गिरफ्तारी के लिए 3 वकीलों के साथ SC पहुंचीं हसीन जहां रही हैं चीयर लीडर, दोनों के प्यार से तकरार तक की कहानी

Mohammed shami Hasin Jahan: हसीन जहां आज शमी को गिरफ्तार कराने कोर्ट पहुंची हैं, एक वक्त शमी ने उनके लिए परिवार की नाराजगी मोल ली थी।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2023, 11:06 AM IST
Mohammad shami wife haseen
मोहम्मद शामी और हसीन जहां 5 साल से अलग रह रहे हैं।

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी के लिएसुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। हसीन जहां ने 3 वकीलों की मदद से कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें शमी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी।

हसीन जहां ने शमी उनसे दहेज मांगने, धोखा देने और वैश्याओं के संबंध रखने जैसे कई आरोप लगाए हैं। जो वो 2018 में भाी लगा चुकी हैं। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी पश्चिम बंगाल के एक कोर्ट में चल रहा है। आज दोनों के बीत भारी विवाद है लेकिन कभी दोनों में इतना प्यार था कि हसीन से लव मैरिज के लिए शमी ने परिवार से भी नाराजगी मोल ले ली थी।


क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे शमी और हसीन
अमरोहा के रहने वाले शमी की हसीन जहां से मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। हसीन जहां चीयर लीडर थीं। दोनों ने मिलने के बाद शादी का फैसला लिया। हसीन से रिश्ते पर उनका परिवार भी बहुत खुश नहीं था लेकिन शमी का फैसला सबने मान लिया।

हसीन जहां और मोहम्मद शमी ने साल 2014 में शादी कर ली। दोनों की एब बेटी हुई लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों में अनबन हो गई। दोनों में अनबन की खबरें आती रहीं लेकिन धमाका हुआ साल 2018 में।

2018 में हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कुछ चैट सार्वजनिक करते हुए शमी के दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध होने की बात कही। इतना ही नहीं हसीन ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगा दिया।


मैच फिक्सिंग के इल्जाम पर रो पड़े थे शमी

मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद शमी कुछ दिन टीम से बाहर भी रहे। BCCI से क्लीन चिट के बाद ही उनकी टीम में वापसी हुई। मैच फिक्सिंग के आरोप से शमी इतने आहत हुए थे कि एक इंटरव्यू में फूट-फूटकर रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि इतने साल देश के लिए खेला है, उसे ऐसे कलंकित ना किया जाए। इस दौरान हसीन जहां के भी पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आई थी।


विवाद के बाद दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। जिस पर कोलकाता में सुनवाई हो रही है। कोर्ट के आदेश पर शमी की ओर से हसीन जहां को गुजारा भत्ता भी दिया जा रहा है। शमी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं तो हसीन जहां अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। अब सुप्रीं कोर्ट पहुंचकर हसीन ने एक बार फिर विवाद को नई हवा दे दी है।

Updated on:
3 May 2023, 11:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All