अमरोहा

मेला देखने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जसपाल की हत्या के मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 5:44 PM IST
amroha_murder.jpg

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पर मेला देखने गए 28 वर्षीय युवक जसपाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने मृतक के साले बबलू के खिलाफ गजरौला पुलिस को दी तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

साले ने की बहनोई की हत्या

बता दे कि अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम में मेला देखने के लिए चकोली गांव का रहने वाला जसपाल अपने भतीजे के साथ गया था। जहां जसपाल की उसके साले बबलू से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसे बाद गुस्साएं साले ने अपने बहनोई की हत्या कर दी।

भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जसपाल की हत्या के मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर उसके साले बबलू के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

वहीं पुलिस ने मृतक के साथ मेला घूमने आए भतीजे देवेंद्र व फुफेरे भाई महेश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक का फोन भतीजे देवेंद्र के पास से बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All