अमरोहा

अमरोहा: आतंकी कनेक्शन को लेकर एजेंसियों ने फेसबुक के सात हजार एकाउंट रडार पर लिए

फेसबुक अकाउंट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2018, 1:49 PM IST
moradabad
अमरोहा: आतंकी कनेक्शन को लेकर एजेंसियों ने फेसबुक के सात हजार एकाउंट रडार पर लिए

अमरोहा : जनपद में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब एजेंसियां जिले के सात हजार से अधिक फेसबुक अकाउंट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। क्यूंकि अभी तक की पड़ताल में यही आया है कि आरोपी मुफ़्ती सुहैल ने सोशल साइट्स के जरिये ही अपना नेटवर्क तैयार किया था।

नेटवर्क बन चुका था

एजेंसियों की जांच में सामने आया कि कुछ फेसबुक और इन्स्टाग्राम के साथ ही वहात्सप नबर भी इस नेटवर्क में शामिल थे। क्यूंकि आतंकी गुट सोशल साइट्स के जरिये आसानी से लोगों को मैसेज कर पा रहे थे और सभी मैसेज ट्रेस करना एजेंसियों के बूते की भी बात नहीं थी। लिहाजा इतना बड़ा नेटवर्क जिले से तैयार हो गया था। मुफ़्ती सुहैल के अकाउंट से कई संदिग्ध अकाउंट ट्रेस किये गए हैं। अब इन सभी पर निगाह रखी जा रही है।

की थी छापेमारी

यहां बता दें कि बुधवार तड़के एनआईए और एटीएस ने दिल्ली व् यूपी में एक साथ 16 जगह छापेमारी की थी। जिसमें दस संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और आइएसआईएस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें मास्टर माइंड मुफ़्ती सुहैल जो अमरोहा में रह रहा था। उसने ही 26 जनवरी को देश के अलग अलग इलाकों में हमलों की प्लानिंग तैयार की थी। फ़िलहाल एजेंसियों की टीमें अभी भी जिले में अलग अलग जगह काम कर रही हैं। क्यूंकि अभी तक मुफ़्ती सुहैल से एके 47 बरामद नहीं हुई है।

Published on: