अमरोहा

पीएम मोदी की जनसभा के 24 घंटे पहले एजेंसियों ने ट्रायल को उतारा हैलीकॉप्टर

-पार्टी उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर के समर्थन में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। -हैलीकॉप्टर उतारने के बाद रिहर्सल भी लिया गया।  
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 5:05 PM IST
moradabad
पीएम मोदी की जनसभा के 24 घंटे पहले एजेंसियों ने ट्रायल को उतारा हैलीकॉप्टर

अमरोहा: लोकसभा चुनाव के पहले चरण अब चंद दिन ही बचे हैं। इसलिए सभी पार्टियों ने नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पीएम मोदी कल शुक्रवार को जनपद के गजरौला में पार्टी उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर के समर्थन में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा नेताओं के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी केन तहत आज सभा स्थल के पास बने पूरे एरिया को छानने के बाद हैलीकॉप्टर उतारने के बाद रिहर्सल भी लिया गया।

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, देखें वीडियो

एजेंसियों ने डाला डेरा
पीएम की जनसभा की सुरक्षा को एसपीजी मंगलवार को ही यहां डेरा डाल चुकी है। बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों व अन्यों की निगरानी में ही तैयारियां होती रहीं। यहां बाहरी व्यक्तियों को नहीं आने दिया जा रहा है। पार्टी के जिम्मेदार लोगों के सिग्नल पर ही व्यवस्था से जुडे लोग ही कार्यक्रम पर आ जा रहे हैं। श्रमिक के रुप में काम करने वाले सभी लोगों का भी सुरक्षा कर्मियों ने पूरा विवरण जुटा लिया है। इतना ही नहीं एसपीजी के अधिकारियों मीडिया कर्मियों को तैयारियों के फोटो करने को भी मना कर दिया है। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि तैयारियों की जानकारी अभी किसी से साझा नहीं की जाए। इस हिदायत के पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से कतराने लगे हैं।

तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

पीएम की जनसभा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी डेरा डाल लिया है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने यहां कोर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ विशेष बैठक की। यह बैठक करीब तीन घंटे से अधिक देर तक चली। सुबह में भी उनके द्वारा जनपद व क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों से बातचीत कर पीएम की जनसभा और चुनाव की स्थिति की जानकारी की। इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पर पहुंचकर भी तैयारियों का जायजा लिया।

Updated on:
4 Apr 2019, 5:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All