
Amroha News Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा लिखी कार सड़क पर दौड़ रही है। ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में भाजपा लिखी कार सड़क पर दौड़ रही है।
रील बनाने के चक्कर में युवा जान को डाल रहे जोखिम में
अचानक सड़क पर दौड़ती कार की ड्राइविंग सीट से युवक बाहर निकलकर स्टंट करता है और वापस कार में बैठकर कार को ड्राइव करने लगता है। यह वीडियो ढबारसी उझारी मार्ग का बताया जा रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवक खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को भी मुसीबत में डाल रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आए दिन स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। बावजूद भी युवक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना कि स्टंट की वीडियो अभी देखी नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।