अनूपपुर

अज्ञात वाहन की ठोकर में बाइक पर सवार 7 वर्षीय किशोरी की मौत, दो अन्य गम्भीर

अज्ञात वाहन की ठोकर में बाइक पर सवार ७ वर्षीय किशोरी मौत, दो अन्य गम्भीर
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 8:51 PM IST
7-year-old teenager dies aboard a bike in an unknown vehicle, two more

अज्ञात वाहन की ठोकर में बाइक पर सवार ७ वर्षीय किशोरी मौत, दो अन्य गम्भीर
अपने पिता के साथ नानी के घर मिलने जा रही थी किशोर, एक शहडोल के लिए रेफर
अनूपपुर। अनूपपुर- कोतमा नेशनल हाईवे ४३ मार्ग पर सोमवार की शाम ६.३०-७ बजे के बीच परासी गांव के पास बाइक सवार पर तीन सवारों को सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार ७ वर्षीय किशोरी सपना चौहान पिता आशाराम चौहान की मौत मौके पर हो गई। जबकि घटना में २७ वर्षीय बाइक चालक आशाराम चौहान पिता हेतराम चौहान तथा उसका ***** किशन चौहान पिता राम खेलावन चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस १०८ के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल किशान चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल के लिए रेफर कर दिया। वहीं आशाराम चौहान अबतक बेहोश पड़ा है। बताया जाता है कि आशाराम चौहान अपनी पुत्री सपना चौहान तथा ***** किशन चौहान के साथ बाइक पर सवार होकर बम्हनी से परासी ससुराल परिजनों से मिलने जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में नेशनल हाईवे मार्ग पर परासी गांव के पास सामने से किसी अज्ञात वाहन ने सामने ठोकर मार दी। जिसमें तीनों ही सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल फुनगा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां किशोरी को मृत को घोषित कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
--------------
खाना पकाते महिला आग से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर। कोतवाली थानांतर्गत बिजौड़ी गांव में सोमवार की शाम खाना पका रही महिला चूल्हे की आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गई। जहां परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शाम का खाना पकाने के दौरान महिला जैसे ही चूल्हा के पास बैठी थी, उसके साड़ी चूल्हे की आग के सम्पर्क में आ गई, जिसमें महिला का दायां पावं पूरी तरह झुलस गया।
--------------------------------------------

Published on: