
Anuppur mother daughter suicide: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरौध में मां-बेटी की आत्महत्या की दर्दनाक खबर आई है। मामले की जांच कर रही पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें आत्महत्या का ऐसा कारण लिखा था, कि उसके बारे में जानने और सुनने वाला हर कोई सन्न रह गया।
ग्राम खमरौध में रविवार शाम सामने आई इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। वताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण दोनों ने आम के एक पेड़ की अलग-अलग डालियों पर रस्सी का फंदा बनाकर डाला और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गाव में फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। पूरे गांव में मातम सा छा गया। हर कोई हैरान था कि क्या हुआ?
सूचना (Anuppur mother daughter suicide Case) मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार करवाकर दोनों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मामला आखिर क्या है, दोनों ने क्यों आत्महत्या की है, और सुसाइड नोट में आखिरी लाइने में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई गए हऐ। इस एंगल से भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मीरा रैदास और उसकी पुत्री पूनम रैदास 24 वर्ष के रूप में हुई है। मीरा रैदास अपने पति से अलगाव के बाद मायके में रहकर बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। पति से भरण-पोषण की राशि दिलाए जाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। बताया गया कि शाम लगभग चार बजे दोनों घर से कुछ दूरी पर स्थित एकांत स्थान में पहुंचे और आम के पेड़ की दो अलग-अलग डालियों पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि घटना रविवार देर शाम की है। प्रारंभिक जांच (Anuppur mother daughter suicide Investigation) में मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच में सामने आया है कि रविवार की सुबह मां-बेटी कोतमा बाजार गई थीं, जहां से उन्होंने रस्सी खरीदी थी। इसके बाद गांव लौटकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
मौके से पुत्री द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट (Anuppur mother daughter suicide Note) भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि "हम किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते।" पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना जारी है।