अनूपपुर

कट्टा की नोक पर दो घरों में लूट के आरोपी गिरफ्तार

एक देशी कट्टा सहित दो चाकू व 54 हजार रुपए नगदी बरामद, आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

2 min read
Arrested for robbery in two houses at the tip of Katta
कट्टा की नोक पर दो घरों में लूट के आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर. नगरपालिका अनूपपुर के पटौराटोला और सामतपुर वार्ड में 26-27 अगस्त की रात पुलिस के नाम की आड़ में चार युवकों द्वारा दो घरो में कट्टा और चाकू की नोंक पर की गई लूट की वारदात में पुलिस ने 27 अगस्त को दर्ज शिकायतों पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो कारतूत, 2 चाकू तथा लूट के 54 हजार रूपए नगदी बरामद किए है। वहीं पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों 24 वर्षीय छोटू उर्फ दुर्गा श्रीवास्तव, २२ वर्षीय दीपक पिता कन्हैया सेन, 28 वर्षीय लखनलाल राठौर पिता रामप्रसाद राठौर, 24 वर्षीय सुमित पिता शिवदास पनिका निवासी पटौराटोला अनूपपुर को पुलिस ने न्यायालय पेश किया है, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली प्रफ्फुल राय के अनुसार पटौराटोला निवासी महिला 34 वर्षीय सुनीता कोल पति शिवचरण कोल ने २७ अगस्त की सुबह थाना पहुंच शिकायत करते हुए बताई कि २६ अगस्त की रात वह अपनी बहन मीरा कोल एवं बच्चों के साथ सो रही थी, जहां दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे छोटू श्रीवास्तव, सुमित पनिका, दीपक नाई एवं लखन राठौर सभी कट्टा एवं चाकू के साथ घर में घुस पुलिस के साथ काम करने की बात कहते हुए हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। छोटू श्रीवास्तव ने कट्टा दिखाते हुए घर में रखे जेवर एवं नगदी की मांग करते हुए मुझसे चाभी छींन अपने साथी सुमित पनिका को दिया। सुमित पनिका ने पेटी में रखे 1 हजार रूपए निकाल लिए। वहीं 65 वर्षीय दुखनी बाई कोल निवासी सामतपुर वार्ड क्रमांक ६ ने भी २७ अगस्त की सुबह शिकायत करते हुए २६ अगस्त की रात लूट की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी बेटी 35 वर्षीय गल्ली कोल के साथ अपने घर में सो रही थी, जहां चार लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ घर में घुसते हुए पेटी में रखे 70 हजार रूपए लूट लिए। इसमें 50 हजार रूपए पीएम आवास का एवं 20 हजार रूपए बच्चों द्वारा कमा कर देने की बात कही। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय ने उप निरीक्षक अभयराज सिंह, केएल वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मंगला दुबे, पीएसआई प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक छत्रपाल ङ्क्षसह, आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक शकील रजा, सनत द्विवेदी, सुहैल अनीश, दिनेश बंधईयां की टीम बनाकर लूट के मामले में चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
परिजनों ने पुलिस के खिलाफ एएसपी से की शिकायत
एक ओर जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं मामले में अनुसूईयां बाई राठौर पिता रामप्रसाद राठौर निवासी वार्ड क्रमांक 1 ने एएसपी कार्यालय पहुंच कोतवाली पुलिस के 8 लोगो द्वारा मेरे घर में जबरन घुस कर घर के कमरे का समान फैलाते हुए अलमारी की चॉबी लेकर उसमें रखे मेरे छोटे बेटे सोनू के 80 हजार रूपए निकालने के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना था कि साप्ताहिक बाजार के दौरान कपड़े का फेरी लगाकर व्यवसाय से कमाएं थे।

Published on:
29 Aug 2018 05:08 pm