अनूपपुर

कलेक्टर के निर्देश अतिक्रमणकारियों पर हुए बेअसर, अतिक्रमण हटाने की अपील पर भी अनसुनी

कलेक्टर के निर्देश अतिक्रमणकारियों पर हुए बेअसर, अतिक्रमण हटाने की अपील पर भी अनसुनी
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 7:48 PM IST
Collector's instructions on neutralization of encroachment, appeals on

कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया सुस्त
अतिक्रमण की आड़ में अनूपपुर-जैतहरी मार्ग निर्माण बंद, नगरीय सीमा में ८६ अतिक्रमण शामिल
बॉक्स: लाईन पाईन पर मंडराया अतिक्रमण का ग्रहण
अनूपपुर। अनूपपुर-वेंकटनगर चौड़ीकृत सीसी मार्ग के अंतिम पड़ाव में नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्र में सडक़ निर्माण की प्रक्रिया सुस्त पड़ गई है, जहां सडक़ के पचासा दायरे में शामिल ८६ अतिक्रमणकारियों ने कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिसके कारण नगरीय सीमा के भीतर होने वाली लगभग २ किलोमीटर लम्बी सडक़ का निर्माण लगभग बंद हो गया है। वहीं नगरीय क्षेत्र अनूपपुर के लिए होने वाली जलापूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली पाईप लाईन योजना पर अतिक्रमण का ग्रहण लग गया है। जलप्रदाय योजना की पाईपलाईन सडक़ किनारे ही वार्ड क्र्रमांक ११ और १३ तक पहुंचेगी। इसके पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग ने अमरकंटक तिराहा से तिपाननदी पुल तक लगभग ५०-५० चौड़ी सडक़ निर्माण की सीमांकन का निशान लगाकर लगभग २०० व्यापारिक और आवासीय परिसरों में ८६ मकानों को पचासा के दायरे में शामिल पाते हुए लाल निशान लगाते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए थे। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए पुन: अतिक्रमण हटाने की अपील की। इसपर भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर कलेक्टर ने मार्च माह के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए अपने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में मजदूरी का खर्च सम्बंधि अतिक्रमणकारी को भुगतान करना होगा। लेकिन कलेक्टर के निर्देश के दो सप्ताह बाद भी किसी भी अतिक्रमणकारी ने पचासा दायरे से अपने अतिक्रमण को खाली नहीं कराया। विदित हो वर्ष २०१५ में लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने ५७ करोड़ की लागत ४० किलोमीटर लम्बी सीसी सडक़ निर्माण की आधारशिला रखा था। जिसे १८ माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन हालात यह बने कि ढाई साल बाद भी सडक़ निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है।
बॉक्स: पाईपलाईन पर मंडराया अतिक्रमण का साया
तिपाननदी से वार्ड क्रमांक ०१, २, ११ और १३ तक बिछाई जाने वाली जलप्रदाय योजना में फिलहाल वार्ड क्रमांक ११ और १३ के पानी टंकी तक पाईप लाईन जोडऩे का कार्य सम्भव नहीं हो पाएगा। अनूपपुर-जैतहरी मार्ग के तिपाननदी पुल से लेकर अमरकंटक तिराहा तक दोनों छोरों पर अतिक्रमण बसा हुआ है। जहां पाईप लाईन बिछाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, जिसे देखते हुए फिलहाल इेकेदार ने पाईप बिछाने से इंकार कर दिया है।
वर्सन:
पूर्व में कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने अपील की थी, साथ ही हिदायत दी था कि अपने अतिक्रमण हटा लें नहीं तो बाद में अतिक्रमण हटाने पर खर्च का वहन करना पडेगा। सूची में दर्ज कुछ लोगों ने अतिक्रमण खाली किया है, जबकि शेष ने अबतक अतिक्रमण नहीं हटाया है।
देवेन्द्र मरकाम, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अनूपपुर।
------------------------------------------

Updated on:
11 Apr 2018, 7:48 PM IST
Published on: