
अनूपपुर/अमरकंटक. थाना क्षेत्र से २२ दिसम्बर २०१७ को बिना सूचना घर से लापता हुई १२ वर्षीय किशोरी के परिजनों द्वारा ३ जनवरी २०१८ को दर्ज कराई गई गुमशुदगी की सूचना पर अमरकंटक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ८ अप्रैल रविवार को अनूपपुर के ही फुनगा चौकी पाली गांव से लापता किशोरी को पाया। जहां पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर घर के मालिक २८ वर्षीय मनीष गुप्ता तथा उसकी पत्नी ३६ वर्षीय मंजू गुप्ता निवासी पाली को गिरफ्तार करत हुए मामले में शामिल मुख्य सरगना अमरकंटक निवासी २६ वर्षीय ललिता बाई तथा किशोरी के अपहरण में शामिल १८ वर्षीय नवल सिंह, ५० वर्षीय मझली बाई, तथा ५० वर्षीय रामबाई तीनों निवासी पाली को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ धारा ३६३, ३६६(क), ३७६ (डी), ३७० (४) एनआई ५,६ पास्को एक्ट ३ (२)(५) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी आरएन आर्मो के अनुसर २२ दिसम्बर २०१७ को किशोरी को अमरकंटक निवासी ललिता बाई ने अपने घर आए मेहमानों के खाना बनाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। जहां घर में किशोरी ने मेहमानों के लिए खाना पकाते हुए उन्हें खाना भी खिलाया। वहीं खाना उपरांत सभी लोग एक सफेद कार में किशोरी को भी जबरदस्ती बैठते हुए अपने साथ पाली ले आए। किशोरी के अनुसार पाली (फुनगा चौकी) लाने पर मंजू गुप्ता का पति मनीष गुप्ता ने उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद अन्य लोगों ने भी घर में बंधक बनाकर उसके साथ लगातार ज्यादती की। यहीं नहीं मंजू गुप्ता बाहर के भी अन्य युवकों को बुलाकर पैसे लेकर किशोरी के साथ ज्यादती करवाती थी। घटना स्थल से सटे मोहल्ले की मझली बाई और रामबाई मंजू गुप्ता के इस कार्य में सहायक थी।
पुलिस का कहना है कि पाली से किशोरी को लाने पर डर से वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। जहां महिला आरक्षक ने अपनी सूझबूझ से किशोरी को समझाते हुए पूरी घटना सामने लाई। किशोरी का मेडिकल कराने अनूपपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एसडीओपी पुष्पराजगढ़ मलखान सिंह, थाना प्रभारी आरएन आर्मो, एसआई बसंतलाल, एएसआई एमएल धुर्वे, आरक्षक मोहन धुर्वे, महिला आरक्षक शिवकुमारी धुर्वे शामिल रही। बताया जाता है कि मामले की जांच में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
इनका कहना है
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को पाया तथा उसके बयानों पर मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुछ और लोगों के गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में अन्य बिन्दूओं पर जांच की जा रही है।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।