
अमरकंटक. पवित्र नगरी अमरकंटक मां नर्मदा की पवित्रभूमि पर नगरपालिका वार्ड क्रमांक १५ निवासी भोलेराम शर्मा के आवास पर २ अप्रैल से ९ अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन हुआ, जहां यज्ञ के व्यासपीठ पर विराजमान शास्त्री शिवशरण शुक्ला अपने सरस एवं सुमधुरवाणी से कथा का अमृतपान कराया। और भक्ति एवं ज्ञानरूपी गगा का रसपान कथा के माध्यम से लोगों को कराया। कथा वाचन से सुनने वाले भक्त भावविभोर हुए। उन्होंने अपने कथा में कुंतीस्तुति, भीम स्तुति, शुक्रदेव परीक्षित जन्म, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, बाल लीला, रूकमणि विवाह सहित अन्य प्रसंगों पर पूरी कथा का भावपूर्ण श्रवण कराया गया। व्यासजी के अनुसार प्रथम दिन शोभायात्रा व कलश स्थापना के साथ ही भागवतकथा का प्रवचन कर अंतिम दिन हवन, कन्यापूजन एवं साधु-संतों का विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। इस मौके पर परिवार से उनकी पत्नी फूलमती देवी व पुत्र-वधू सहित बेटी व अन्य रिश्तेदारों ने बढ़चढ़ कर इस श्रीमद्भागवत कथा में हिस्सा लिया। वहीं नगरवासियों सहित अमरकंटक के साधु-संतों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ में सहयोग प्रदान किया।
---------------
पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
अनूपपुर. पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने 8 अप्रैल रविवार को कोतमा नगर की प्रमुख चौक-चौराहों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं नगर की गली चौराहों में पैदल चलकर जगह-जगह पर जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है या कोई भी व्यक्ति कानून तोडऩे की कोशिश करेगा उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गस्त बढ़ाए जाने व सभी आने-जाने वाले वाहनों के निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं। वही कोतमा पुलिस द्वारा मनेंद्रगढ़ रोड पर पुलिस ने वाहनों को चेक करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।