
झोलाछाप डॉक्टर नशीली दवाओं का सर्दी खांसी के इलाज में बेधडक़ कर रहे उपयोग
अनूपपुर। कोयलांचल नगरी के भालूमाड़ा, जमुना, बदरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध दवाओं की बिक्री बिना किसी शासकीय डॉक्टर के पर्ची बेधडक़ बेची जा रही है। जिसमें यहां बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिकल और क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर सर्दी-खांसी में इन नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों का उपयोग कर युवाओं व वृद्धों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहीं कारण है कि कुछ वर्षो से कोतमा, बदरा, भालूमाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में नशे की, नींद की गोली के साथ साथ इंजेक्शन की भी बिक्री अत्याधिक मात्रा में हो रही है। जहां बिना डॉक्टरी सलाह या उनके लिखे पर्चो पर प्रतिबंधित दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण अंचल के लोग बीमारी ठीक होने की लालसा में झोलाछाप डॉक्टरों की सस्ती दवाईयों को उंची दामों पर खरीद अन्य बीमारियों के शिकार बन रहे हैं। सकोला, बदरा, जमुना, भालूमाड़ा में देखा जाए तो दर्जनों झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार डॉक्टरी पेशा से जुड़े लोगों को शासन के रजिस्ट्रेशन और जिस पद्धति और विभाग की सर्टिफिकेट है उसी मापदंडों के आधार पर अपना व्यवसाय करने के निर्देश है। बावजूद झोलाछाप डॉक्टर सर्दी खांसी से लेकर गम्भीर बीमारियों का भी इलाज कर रहे हैं, जहां केस बिगडऩे पर परिजनों को आसपास के स्वास्थ्य केन्द्रों की सलाह देने से भी नहंी चूकते।
वर्सन:
बदरा में नशीली इंजेक्शन मिलने की खबर है, इसके लिए किसी को भेजकर रंगे हाथों पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके वर्मा, बीएमओ अनूपपुर
----------
कोयलांचल में मेडिकल स्टोर पर नशीली इंजेक्शन बिक रहा है। झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं तो उसके लिए हम टीम बनाकर थाना प्रभारी, बीएमओ व तहसीलदार के साथ इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
डॉ. आरपी श्रीवास्तव, सीएमएचओ अनूपपुर
--------------------------
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने पीएलएफ में उपलब्धि हासिल की
२१० मेगावाट इकाई ने अपने स्थापना काल में पहली बार बनाया रिकार्ड
अनूपपुर। अमरकंटकक ताप विद्युत गृह चचाई की २१० मेगावाट की इकाई ने एक दिन का १००.८० प्रतिशत पीएलएफ हासिल किया, जो स्थापना काल २००८ से अबतक का सर्वाधिक रहा है। वहीं पूरे विद्युत उत्पादन का बिरसिंहपुर २८२.९३ एवं अमरकंटकक ताप विद्युत गृह चचाई का ५०.८० प्रतिशत रहा। इस तरह से संयंत्र पीएलएफ में उपलब्धि हासिल की। एक दिन में इस सर्वाधिक उपलब्धि पर मुख्य अभियंता आरके गुप्ता ने इसका श्रेय अपने सहयोगियो को दिया है।
-------------------------------------------------------------