अनूपपुर

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी को जिले में जगह जगह दी गई श्रद्धांजलि, हर जगह शोक और प्रार्थनाओं का चल रहा दौर

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी को जिले में जगह जगह दी गई श्रद्धांजलि, हर जगह शोक और प्रार्थनाओं का चल रहा दौर
2 min read
Former prime minister Bharat Ratna, Atal Bihari, given place in place
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी को जिले में जगह जगह दी गई श्रद्धांजलि, हर जगह शोक और प्रार्थनाओं का चल रहा दौर

हर जगह शोक और प्रार्थनाओं का चल रहा दौर
अनूपपुर। १६ अगस्त की शाम दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकाकुल देश अब भी उनकी याद तथा आत्मा की शांति प्रदान के लिए जगह जगह श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी रखी हुई है। जिसमें अनूपपुर जिला मुख्यालय में रविवार की एक शोकसभा का आयोजन कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत विकास परिषद, जय भारत मंच , जिला सामाजिक समरसता मंच ,जिला ग्राम विकास के साथ पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण- पुष्पाजंलि कर भावभीनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्किट हाउस अनूपपुर में शाम चार बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे, राजेश शुक्ला, कैलाश पांडेय, अजीत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजेश पयासी, राजनारायण द्विवेदी, अजय मिश्रा, हरिशंकर वर्मा, राजन , चैतन्य मिश्रा, अमित शुक्ला, आदर्श दुबे, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, सुधाकर मिश्रा, डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, विजय उर्मलिया, सुदामा राम पांडेय, वीरेन्द्र राठोर, श्रीमती शब्द आधारी राठोर, रामसुरेश मिश्रा, हिमांशु बियाणी के साथ अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी के पाथर खेड़ा दफाई में युवाओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। युवाओं ने कहा वाजपेयी एक सच्चे नेता थे, जिनकी कमी कभी नहीं भर सकेगी। इसी तरह राजनगर में भी नवगठित राजनगर कांग्रेस ब्लाक कमेटी की प्रथम बैठक ग्राम पंचायत ई भवन में किया गया था, जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। मुख्य अतिथि में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अब्दुल हनान व राहूल साल्वे सहित जिला अध्यक्ष जयप्रकाष अग्रवाल शामिल रहे। वहीं एसईसीएल कोतमा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक आसित कुमार पांडेय ने कार्यालय परिसर में अधिकारी कर्मचारियों के साथ पूर्व स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Published on:
20 Aug 2018 08:42 pm