अनूपपुर

15 हजार रिश्वत लेते धराया ग्राम पंचायत सचिव, उप सरपंच की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने दबोचा

Bribe Case : रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव को दबोचा। उप सरपंच बोले- पुलिया निर्माण कराने 20 हजार की डिमांड की थी। पहली किस्त के 5 हजार दे चुके। दूसरी किस्त लेते समय धराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2025, 10:35 AM IST
Bribe Case
15 हजार रिश्वत लेते धराया ग्राम पंचायत सचिव

Bribe Case : सरकार की तमाम सख्तियों और छापामार टीमों की लगातार कार्रवाईयों के बावजूद मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना प्रदेश में एक न एक करप्ट अफसर या कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा रहा है। ताजा मामला सूबे के अनूपपुर जिले से सामने आया है, जहां लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, रिश्वतखोर ग्राम पंचायत सचिव ने 20 हजार की घूस की डिमांड की थी। खास बात ये है कि लोकायुक्त टीम ने ये कार्रवाई भाद ग्राम पंचायत के उप सरपंच की ही शिकायत पर की है।

लोकायुक्त निरीक्षक एस.राम मरावी के अनुसार, भाद ग्राम पंचायत उप सरपंच शिवकुमार प्रजापति और राजेंद्र सोनी ने रीवा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी, भाद ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण के लिए 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत दो बार में देना तय हुआ था, जिसकी पहली किस्त के 5 हजार सचिव को दे चुके थे।

रिश्वत की दूसरी किस्त लेते धराया ग्राम पंचायत सचिव

शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी को रिश्वत की दूसरी किस्त के 15 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, लोकायुक्त टीम पंचायत सचिव के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।

Updated on:
21 May 2025, 10:35 AM IST
Published on: