अनूपपुर

पैसे के विवाद में भाई ने ली भाई की जान: 400 रूपए के खातिर भाई ने अपने ही बड़े भाई की कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचे दी हत्या की झूठी जानकारी

पैसे के विवाद में भाई ने ली भाई की जान: 400 रूपए के खातिर भाई ने अपने ही बड़े भाई की कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचे दी हत्या की झूठी जानकारी

2 min read
In the dispute of money, brother killed the brother of the brother: 40
पैसे के विवाद में भाई ने ली भाई की जान: 400 रूपए के खातिर भाई ने अपने ही बड़े भाई की कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचे दी हत्या की झूठी जानकारी

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हत्यारे भाई को किया गिरफ्तार
अनूपपुर। करनपठार थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में ३१ जुलाई की रात दो सगे भाईयों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद में ४९ वर्षीय छोटे भाई गोविंद सिंह ने अपने ही ब$डे भाई पती सिंह के सिर पर डंडे से लगातार प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया। यहीं नहीं खुद हत्या करने के उपरांत १ अगस्त को थाना पहुंच अपने भाई की मौत अज्ञात कारणों में होने की शिकायत दर्ज करा दी। जिसके उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंच शव निरीक्षण किया तो मृतक के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए। पुलिस ने इसे हत्या का मामला संज्ञान में लेते हुए पंचनामा कराने के बाद पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप जांच आरम्भ की। जांच में सूचनाकर्ता छोटा भाई गोविंद ही अपने ब$डे भाई के हत्या का आरोपी निकला। भाई के भाई की हत्या की बात कबूले जाने पर पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह पिता भोग सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ३ अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया की मृतक पती सिंह के सिर पर मिले चोट के निशान पर हत्या की आशंका हुई। ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि ३१ जुलाई की रात पती सिंह एवं गोविंद सिंह दोनों गांव से कुछ दूर शराब पीने गए हुए थे, जहां घर वापस आते समय रास्ते में छोटा भाई गोविंद ने पत्थर तोडने का ४०० रूपए अपने ब$डे भाई से मांग की। जिसपर विवाद होने पर बड़े भाई पती सिंह ने गोविंद के सिर पर पत्थर से मार दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। तभी गुस्से में आकर गोविंद ने भी अपने ब$डे भाई के सिर पर डंडे से लगातार प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। और उसे अपने साथ घर ले जाकर घायलाावस्थ में ही विस्तर पर सुला दिया रात लगभग १ बजे उसकी मौत हो गई। आरोपी गोविंद सिंह ने बताया कि उसने गर्मी के समय पत्थर तोडा था, जिसे उसके भाई ने ही खरीदा था। जिसका ४०० रूपए भाई ने नहीं दिया था, जहां उसने अपने भाई से अपना रूपए मांगा, जिस पर भाई गुस्से में आकर मेरे सिर पर पत्थर मार दिया। मैंने भी गुस्से में आकर अपने भाई के सिर पर डंडा मार दिया। रात लगभग १ बजे घर से रोने की आवाज आई जहां मैने जाकर देखा तो भाई की मौत हो गई।

Published on:
04 Aug 2018 09:23 pm