MP Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपूर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एसपी की गाड़ी और बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
MP Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। जिस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। जिसे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना में एसपी की गाड़ी का चालक भी घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अनूपपुर से अमरकंटक की तरफ जाने वाले रास्ते बैंरीबांध गांव के पास का बताया जा रहा है। एसपी की गाड़ी और हादसे का शिकार हुए बाइक सवार की गाड़ी तेज स्पीड में थी। जिसके कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिंड़त हो गई।
इस हादसे में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी के सामने का हिस्स बुरी तरह क्षतिगस्त हुआ है। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। इस हादसे की सूचना तुरंत ही शहडोल जोन के एडीजीपी दी गई। जिसके बाद उव्होंने अनूपपुर जिला अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।