14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में रहने वाली लड़कियों के साथ MP में छेड़छाड़, विरोध में बंद कराई दुकान

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जबलपुर से आ रही युवतियों के साथ शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने छेड़खानी कर दी।

2 min read
Google source verification
anuppur news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत ग्राम लीला टोला में शुक्रवार की मध्य रात्रि जबलपुर से बस से अपने घर आ रही दो युवतियों के साथ शराब दुकान में काम करने वाले व्यक्तियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ समय के बाद जब परिजन लेने के लिए बस स्टैंड पहुंचे और यह देखकर विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। किसी तरह रात में परिजन युवतियों को लेकर के घर पहुंचे और सुबह थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

गुजरात की लड़कियों के साथ छेड़छाड़

इस घटना के संबंध में बताया कि गुजरात में रहने वाली दो लड़कियां जो की ग्राम देवरी में निधन के पश्चात तिजवा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आई हुई थी। रात में लगभग 12 बजे वह सभी जबलपुर से आने वाली बस से लीला टोला चौराहे पर पहुंची जहां पर शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके साथ अकेला देखकर के छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इसके बाद बस स्टैंड पर उन्हें लेने के लिए चाचा और भाई पहुंचे जहां उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। शनिवार सुबह करन पठार थाने पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन यहां पर महिला विवेचना अधिकारी न होने के कारण उन्हें राजेंद्र ग्राम जाना पड़ा जहां अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ की गई है।

ग्रामीणों ने बताई शराब दुकान

शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ और उनके परिजनों से मारपीट किए जाने के मामले पर शनिवार को लीला टोला शराब दुकान पहुंच कर दुकान को बंद कर दिया गया सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग मौके पर पहुंचा और शराब दुकान को प्रारंभ कराए जाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते विभागीय अधिकारियों को भी यहां से लौटना पड़ा महिलाओं की मांग है कि जब से यहां शराब दुकान प्रारंभ हुई है तब से आपराधिक घटनाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसको देखते हुए वह शराब दुकान को बंद किए जाने की मांग कर रहे हैं।

अपराध दर्ज किया जा रहा है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। - वीरेंद्र बरकडे, थाना प्रभारी, करन पठार