अनूपपुर

रेलवे मजदूर कांगे्रस एवं रेल प्रशासन के बीच पीएनएम की हुई बैठक

जीडीसीई कोटा को लागू करने व नई भर्ती अधिसूचना जारी करने के दिए निर्देश
2 min read
Meeting of PNM between Railway Workers Congress and Rail Administration
रेलवे मजदूर कांगे्रस एवं रेल प्रशासन के बीच पीएनएम की हुई बैठक

अनूपपुर. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर एवं रेल प्रशासन के मध्य इस वर्ष द्वितीय स्थायी वार्ता तंत्र पीएनएम की बैठक 13-14 जून को महाप्रबंधक बिलासपुर सुनील सिंह सोईन के मुख्य अतिथि व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर पीसी नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां महाप्रबंधक ने रेलवे मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष तपन चटर्जी, महामंत्री केएस मूर्ति द्वारा रखे गए समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए तत्काल बैठक के दौरान ही अधिकतर मांगों को मंजूर करते हुए रेलवे कांग्रेस की प्रमुख मांग जीडीसीई कोटा को तत्काल लागू करने व नई नीति की अधिसूचना जारी करने का निर्देश पीसीपीओ बिलासपुर के माध्यम से आरआरसी को दिया। वहीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित हुए। जिसमें सिंग्नल विभाग के अंतर्गत ईएसएस एवं अन्य कर्मचारियों को साप्ताहिक विश्राम, साप्ताहिक रेस्ट, 8 घंटा रोस्टर के अनुसार दिए जाने का आदेश, सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में लोकल परचेस दवाईयों के लिए इम्प्रेस्ट रोकड 75 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख किया गया। बिलासपुर में स्वीकृत इलेक्ट्रिक शेड व ट्रैक मशीन के पदो में योग्यता अनुसार ट्रैक मैनों से सीधी भर्ती करने का आदेश, रनिंग स्टाफ के लिए 120 किमी चिह्नित करने के लिए नया प्रस्ताव भेजने का आदेश, रेलवे के समस्त विभागों के खाली पदों पर ग्रुप डी सीधी नियुक्ति, खेल के कोटे के अंतर्गत लगभग 25 पदों पर विभिन्न खेलों के अलावा तैराकी में भी खिलाडिय़ों की भर्ती, इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग सहित अन्य मांगों पर भी महाप्रबंध ने अपनी सहमति प्रदान की।
--------------
किशोरी के अहपरण से क्षेत्र में सनसनी
कोतमा. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 7 में रहने वाली 2 किशोरियो के एक साथ अपहरण होने के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय दोनों नाबालिग शुक्रवार 15 जून को बाजार जाने को कहकर घर से साथ निकली और वापस नहीं आई। परिजनों द्वारा तलाश किया गया। नहीं मिलने पर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस किशोरी एंव उनसे जुड़े लोगो से पूछताछ कर रही है।

Published on:
17 Jun 2018 06:11 pm