अनूपपुर

ईदगाहों पर बंदे ने सिर नवा किए सजदे, गले मिलकर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

ईदगाहों पर बंदे ने सिर नवा किए सजदे, गले मिलकर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

3 min read
ईदगाहों पर बंदे ने सिर नवा किए सजदे, गले मिलकर दी ईद-उल-जुहा की बधाई

जिलेभर में शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही प्रशासन
अनूपपुर। मुस्लिम समुदायों का ईद-उल-जुहा का पावन त्यौहार बुधवार २२ अगस्त को पूरे जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनूपपुर सहित जैतहरी, भालूमाड़ा, राजनगर, कोतमा, बिजुरी, रामनगर, चचाई, वैंकटनगर सहित अन्य स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा कर विभिन्न धर्मों के बीच शांति एवं भाईचारे बने रहने की कामना की। इस मौके पर जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित वार्ड क्रमांक २ स्थित चंदास नदी के पास बने ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस नमाज में ५ सैकडा से अधिक मुस्लिम समुदाय के नमाजियोंं ने ईदगाह पर शामिल होते हुए अल्लाताला के सजदे में सिर नवाए। अनूपपुर मुख्यालय के ईदगाह पर सुबह ९ बजे आयोजित ईद उल अजहा की नमाज हाफिज मोहम्मद सलमान रजा मदीना जामा मस्जिद अनूपपुर के द्वारा अदा कराई गई। नमाज अदाएगी के बाद नमाजियों ने ईदगाह के बाहर अतिथियों से गले मिलकर एक दूसरे को ईद-उल-जुहा की बधाई दी। इस मौके बधाई के लिए ईदगाह के पास कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, अपर कलेक्टर डॉ.आरपी तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णो शर्मा, तहसीलदार ईश्वर सिंह प्रधान, एसडीओपी उमेश गर्ग, नपाध्यक्ष राम खेलावन राठौर, थाना प्रभारी प्रफुल्ल राय, यातायात प्रभारी बिजेंद्र मिश्रा, नपा अधिकारी, एड. बासुदेव चटर्जी, आशीष त्रिपाठी, पार्षद के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के अनुसार नमाज अदाएगी के लिए पूरे जिलेभर के ४८ छोटे-बड़े स्थानों पर विभिन्न समयों में नमाज अदा की गई, जहां नमाज तथा नमाजियों की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सर्तकता बरती गई तथा अन्य समुदायों द्वारा उन्हें बधाई दिया गया। सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे, जिसमें ५१ पुलिस बल उमरिया से बुलाए गए थे, जबकि १०० बल स्थानीय स्तर पर तैनात किए गए थे। साथ ही वाहनों के आवागमन को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तैनात की गई थी। नगरवासियों के अनुसार ईद उल जुहा की तैयारियों में पूर्व से ही जुटे मुस्लिम समुदायों के लोगों ने कुर्बानी के लिए बढ़-चढ़ कर बकरों की खरीदारी की। बाजार में आने वाले बकरों की कीमत त्यौहार को देखते हुए १० हजार से लेकर ५० हजार तक के उंचे भाव में बिके। इसके अलावा बाजारों में अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। साथ ही अन्य खाद्य व जरूरी सामान के दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
--------
कोतमा। बकरीद का पर्व बुधवार को पूरी अकीदत एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के लहसुई स्थित ईदगाह, विकासनगर मस्जिद, पैरीचुआ एंव सारगंगढ में सुबह हजारो मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर क्षेत्र में अमन, चैन व शांति की दुआ की। इस अवसर पर एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे, एसडीओपी एसएन प्रसाद, थाना प्रभारी राकेश बैस, सीएमओ श्रीनिवास शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एंव समाजसेवी शामिल होकर एक दूसरे को बधाई दिए। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुबह से ही नगर में गश्त हो रही थी साथ ही ईदगाह के आसपास भी भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। कुबार्नी के त्यौहार बकरीद के संबंध में बताया जाता है कि हजरते इब्राहिम की याद में अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश की जाती है, उसी का पर्व बकरीद मनाया जाता है।
------
भालूमाड़ा। मुस्लिम बन्धुओं का कुर्बानी का त्यौहार ईद उल जुहा(बकरीद) क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया गया। ईद उल जुहा के अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह साढ़े नौ बजे भालूमाड़ा के ईदगाह पर नमाज अदा की। इसके साथ ही भालूमाड़ा के दफाई नम्बर ०३ की छोटी मस्जिद सहित ईदगाह में भी नमाज अदा की गई, जहां लगभग ६०० नमाजी मौजूद रहे। ईदी के मौके पर सभी ने अल्लाह से क्षेत्र में शांति एवं सौहर्द के साथ भाईचारे की कामना की तथा एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी। वहीं छोटे बच्चों ने भी खुशियों की कामना के साथ एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। नमाज के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद रही। इसके अलावा जैतहरी में भी मुस्लिम धर्मावलम्बियों द्वारा ईद उल जुहा की नमाज अदा की गई तथा एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

ये भी पढ़ें

राजस्व की लकडिय़ा वनविभाग के सुपुर्द: जमीन के नीचे काटकर छिपाई गई लकड़ी जैन मंदिर परिसर से बरामद
Published on:
23 Aug 2018 08:37 pm
Also Read
View All