अनूपपुर

अब एसडीओपी करेंगे अंधे कत्ल की जांच

24 की जून को आमाडांड ओसीपी के पास मिला था शव
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 5:08 PM IST
fir
fir

कोतमा. रामनगर थानांतर्गत आमाडांड ओसीपी के पास 18 जून की सुबह 6 बजे उमेश रजक की मिली लाश तथा पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की ठोकर मे हुई मौत के बनाए गए मामले में मृतक के मामा संतोष रजक द्वारा हत्या का मामला मान पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में अब पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश कोतमा एसडीओपी को सौंपी है।
मामा संतोष रजक द्वारा 24 जून को दी गई शिकायत पर एसडीओपी कोतमा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश की कॉपी उनके पास नहीं पहुंची है। जैसे ही आदेश की कॉपी मिलेगी आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक उमेश रजक के मामा संतोष रजक ने 24 जून एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि मेरे भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई, बल्कि उसके ही दोस्तों ने शराब के नशे में मारपीट कर जान से मारने की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि शिकायत की जांच कोतमा एसडीओपी को सौंपी जा चुकी है अब उन्हीं के द्वारा ही इस शिकायत पर जांच की जाएगी। वहीं मृतक के परिजन न्याय की आस में अभी भी बैठे हुए हैं। लेकिन अभी तक इनके पास कोई भी अधिकारी शिकायत की जांच करने नहीं पहुंचा है। जिससे मृतक के परिजन आहत हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी को उक्त मामले की जांच सौंपी गई है। जिसके बाद ही मामले का सच उजागर हो सकेगा। फिलहाल मामला अभी भी जांच में है।
इनका कहना है
मृतक के परिजनों ने शिकायत मेरे पास की थी, जिसे कोतमा एसडीओपी को भेज दिया गया है। उन्हीं के द्वारा ही जांच कर हमें सूचित किया जाएगा।
सुनील कुमार जैन, एसपी अनूपपुर।
-----------------------------------
अभी तक मृतक के परिजनों की शिकायत उच्च अधिकारियों के द्वारा मेरे पास नहीं आई है। मृतक के केस में अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत मिलते ही आगे की जांच कर अवगत करा दिया जाएगा।
एसएन प्रसाद, एसडीओपी कोतमा।

Updated on:
3 Jul 2018, 5:08 PM IST
Published on: