अनूपपुर

थाना प्रभारी ने थाने में लगाई अवैध कारोबार से जुड़े चिह्नित लोगों की दरबार, बीट प्रभारियों पर ही पहली कार्रवाई की दी चेतावनी

अवैध कारोबारियों का थाने में स्वागत : थाना प्रभारी ने थाने में लगाई अवैध कारोबार से जुड़े चिह्नित लोगों की दरबार, बीट प्रभारियों पर ही पहली कार्रवाई की दी चेतावनी
2 min read
Station Officer in charge of the police station, in the police station
थाना प्रभारी ने थाने में लगाई अवैध कारोबार से जुड़े चिह्नित लोगों की दरबार, बीट प्रभारियों पर ही पहली कार्रवाई की दी चेतावनी

पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही: नियम विरूद्ध थाने में लगाई अवैध कारोबार से जुड़े चिह्नित लोगों की दरबार, चर्चाओं में प्रभारी
अनूपपुर। चोरी सहित अन्य अवैध कार्य गुजारियों के मामले में सुर्खियों में बने रहने वाला रामनगर थाना सोमवार को फिर से चर्चा में शामिल रहा। जहां थाना प्रभारी बीवी टांडिया ने अपने बीट प्रभारियों की मदद से नगरीय क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े चिह्नित लोगों की थाना परिसर में दरबार लगा दी। यहंीं नहीं अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारियों से क्षेत्र में अबतक जो चला अब नहीं अवैध कार्य को संचालित करेंगे की चेतावनी के साथ खुद अपने ही बीट प्रभारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। बैठक के दौरान अवैध कारोबार से जुडे लोगों को चेतावनी देने के दौरान थाना प्रभारी ने कहा जिस बीट क्षेत्र में अवैध कारोबार होंगे सबसे पहले उन्हंी बीट प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना में बुलाई गई अवैध कारोबारियों की बैठक मेंं राजनगर, रामनगर, पौराधारी, न्यूराजनगर, शांतिनगर सहित अन्य क्षेत्रों से ऐसे चिन्हांकित लोगों को दरबार में शामिल किया गया था, जो अबतक चर्चा का विषय बने हुए थे। इन सबको थाने तक लाने की जिम्मेदारी बीट प्रभारियों को दी गई थी। मामला बड़े साहब का था और कोई भी कार्य बिना उनके इजाजत के नहीं हो सकता था। इसलिए क्षेत्र के चिन्हांकित, सटोरिए, शराब बेचने वाले के साथ साथ अन्य अवैध कार्यो में संलिप्त लोग थाने में हाजिर हुए। यहीं नहीं क्षेत्र में चोरी से पेट्रोल बेचने वालो को भी बुलाया गया था। जिसके कारण थाने में सैकड़ों लोगों का हुजूम जुटा। अवैध कारोबारियों को थानों में हुए स्वागत के बाद नगर के चौराहों पर चर्चाओं का दौर आरम्भ हो गया। वहीं लोगों का कहना था कि पुलिस को पूर्व से ही पता है कि सम्बंधित व्यक्ति अवैध व अनैतिक कार्य से जुडे हुए हैं, जिसपर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें अवैध कार्य नहीं करने के बहाने थाना में बुला रही है। वहीं लोगों में चर्चाए थी कि कहीं पुलिस ऐसे लोगों को बुलाकर अपनी जान-पहचान बनाकर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। यहीं कारण है कि हाल के दिनों में एक ही रात ८ घरों के ताले टूटे, जबकि इससे पूर्व आधा दर्जन घरों के तालों को भी चोरो ने तोड़ दिया था। जिसमें पुलिस ने अबतक एक भी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी या चोरी गए सामानों की तलाशी नहीं की है। जबकि खुद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार की बैठक गलत है। इसकी जानकारी हमें नहीं है।
वर्सन:
इस सम्बंध में मुझे जानकारी नहीं है। अभी मैं भोपाल आया हूं, आकर मामले में जानकारी लेता हूं। अब यह भी देखना होगा कि इसमें किन लोगों को बुलाया था।
तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।

Published on:
07 Aug 2018 09:18 pm