अनूपपुर

बच्चों ने की शिकायत, प्राचार्य ने नामांकन से किया मना

हाईस्कूल उन्नयन के बाद भी 1 शिक्षक के भरोसे कैल्होरी हाईस्कूल

2 min read
The children complained, the principal refused the nomination
बच्चों ने की शिकायत, प्राचार्य ने नामांकन से किया मना

अनूपपुर. कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई में 3 जुलाई को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चचाई के आधा दर्जन से अधिक बच्चे ने पहुंचकर कलेक्टर से स्कूल में शिक्षको की कमी के साथ नामांकन में पास के चचाई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा नामांकन से मनाही करने की शिकायत की। जिसमें छात्रों का कहना था कि शासकीय मिडिल स्कूल कैल्हौरी का उन्नयन मुख्यमंत्री की घोषणा एवं शासन के आदेशानुसार 22 जून 2017 को किया गया था। लेकिन वर्तमान में विद्यालय के माध्यमिक विभाग में मात्र 2 शिक्षक ही पदस्थ है।
इनमें 1 शिक्षक चाईल्ड केयर लीव में है। जिसके कारण 1 शिक्षक के भरोसे कक्षा 6 से 10 तक का संचालन किया जा रहा है। इसमें विगत वर्ष स्कूल के परीक्षा परिणाम भी काफी निराशाजनक रहे। वहीं छात्रों का कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण 5 किलोमीटर संचालित चचाई शासकीय उच्चतर माध्यिमक विद्यालय में नामांकन के लिए प्रयास किया तो स्कूल प्राचार्य आरएन पटेल ने नामांकन से मनाही कर दी और कहा जहां घर है वहीं के स्कूल में अपना नामांकन कराओ। बच्चों का आरोप था कि उन्नयन के बाद भी शिक्षकों के पदों में स्वीकृति नहीं होने के कारण कक्षा 9 के लिए विषयवार शिक्षक उपलब्ध नहीं है। जबकि वर्ष 2018-19 के लिए अभी कक्षा 10 वीं का भी संचालन किया जा रहा है। बच्चों की स्कूली अव्यवस्थाओं में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता सहित जिला भाजपा महामंत्री ज्योति शर्मा व प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीना तनवर भी उपस्थित रही। वहीं दुलहरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत दुलहरा में बनी प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर जलभराव के कारण टूटने की कगार समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए उसे बचाने की अपील की है। ग्रामीणों के अनुसार दुलहरा से अनूपपुर आने के लिए पीएमजीएसवाय सड़क वार्ड क्रमांक 6 दुर्गा मंदिर के पास जल भराव के कारण टूटने के कगार पर पहुंच गई है। सड़क पर बरसात के कारण 3-4 फीट पानी भर जाता है। जिससे मार्ग स्पष्ट न होने के कारण वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। जबकि पंचायत ने नाली बनाने का प्रयास किया तो गांव के ही कुछ लोगो ने उसे जाम कर दिया है। इस मौके पर अन्य गांवों से आए सैकड़ों की तादाद में आवेदकों ने अपनी समस्याओं से रूबरू कराकर समस्याओं के निदान की अपील की। अपर कलेक्टर डॉ. आरपी तिवारी ने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

Published on:
04 Jul 2018 05:12 pm