अनूपपुर

भोपाल से नहीं पहुंचा टीका, जिले की 23 केन्द्रों पर नहीं हुआ वैक्सीनेशन

- कोविड शील्ड के स्थान पर आएगी को-वैक्सीन - रविवार को 880 डोज की आएगी खेप - सोमवार को चार स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2021, 8:03 AM IST
covid19_vaccine.jpg
Noida-Ghaziabad's private hospitals run out of Corona Vaccine, UP Govt claims no shortage

अनूपपुर. जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार 3 अप्रैल को जिले के 23 स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण का कार्यक्रम बंद हो गया। यहां आने वाले लोग बिना टीका के ही वापस लौट गए। वहीं शुक्रवार की शाम तक उपलब्ध 2420 डोज में 350 खुराक शेष बच गए थे, जिनका उपयोग शनिवार को तीन सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। इनमें राजेन्द्रग्राम सीएमचसी पर 170 टीके और जिला अस्पताल अनूपपुर में बने दो सेंटर के लिए 180 टीके निर्धारित किए गए थे।

सभी डोज लगने के बाद जिले में कोरोना वैक्सीन के सभी डोज खत्म हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की डिमांड पर भोपाल से 880 डोज या 88 वॉयल को-वैक्सीन की खेप अनूपपुर भेजा जा रहा है, जिसके रविवार की रात पहुंचने की सम्भावना है। लेकिन वर्तमान में चल रही कोविड शील्ड वैक्सीन के खेप के आने की कोई जानकारी नहीं है।

शहडोल में भी वैक्सीन खत्म
शहडोल जिले में वैक्सीनेशन सेंटर बढऩे और लगातार बढ़ती भीड़ के बाद सेंटरों में शनिवार को वैक्सीन खत्म हो गई। दोपहर बाद वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने लौटा दिया। उधर कोविड केयर सेंटर में तैयारियां भी अधूरी मिली। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर में मेडिकल किट ही नहीं मिली। दरअसल शहर में कोरोना टीका लगाने के लिए दस केन्द्र बनाए गए हैं और पांच केन्द्र बढ़ाए जाने की तैयारी थी लेकिन वर्तमान में हालत यह है कि शनिवार को शहर के सभी सेंटरों पर दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इसके बाद पंजीयन कराने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।

इसमें नगरपालिका के आडिटोरियम भवन में दोपहर बाद लोगों का रजिस्ट्रेशन बंद हो गया। लोग जब यहां वैक्सीन लगवाने पहुंच तो लोगों से कहा गया कि वैक्सीन खत्म हो गई। इसलिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। वहीं रेलवे हॉस्पिटल में भी दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इसके कारण काफी संख्या में लोग वापस लौट गए। एक तरफ जहां से वैक्सीन ज्यादा संख्या में लगाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन खत्म होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोग परेशान होकर वापस लौट गए।

Published on: