मृतका की पत्नी संगीता सोनी का आरोप चार-पांच दिन से छोटू यादव नाम का व्यक्ति प्रमोद को परेशान कर रहा था।
अशोकनगर। जिले के चन्देरी क्षेत्र में एक युवक की मौत death of the youth का मामला सामने आया है। युवक की मौत youth death के बाद परिजनों ने शव Dead body को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस जबतक मारपीट करने वाले छोटू यादव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं करेगी तब तक परिजन नहीं हटेगें। परिजनों के द्वारा सड़क पर शव रखे जाने की जानकारी एसपी पंकज कुमावत जैसे लगी एसपी ने तुरंत एसपी पंकज कुमावत ने मामले की जानकारी कर मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित 2 policemen suspended कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छोटू यादव और एक अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 302, 306, 327 , 506, 34 के तहत हुआ मामला दर्ज किया है।
बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगी
मृतक बस कंडक्टर है, मृतका की पत्नी संगीता सोनी का आरोप चार-पांच दिन से छोटू यादव नाम का व्यक्ति प्रमोद को परेशान कर रहा था। शनिवार को जब प्रमोद बस से उतरा तो छोटू यादव ने शराब के लिए 500 रुपए मांगे, पैसे न देने पर छोटू ने प्रमोद सोनी प्रमोद से मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद प्रमोद सोनी ने थाने में शिकायत की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर एक महिला ने घर पर आकर धमकी दी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो वह प्रमोद सोनी के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दिलवाई
परिजनों का आरोप है कि अज्ञात महिला द्वारा घर पर आकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो प्रमोद सोनी के सीने में तेज दर्द होने लगा और इलाज के लिए ललितपुर ले जाते समय रास्ते मे प्रमोद की मौत हो गई। मृतक प्रमोद सोनी के परिजनों का आरोप है कि छोटू यादव ने पहले तो मारपीट की और फिर एक महिला को भेजकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दिलवाई। इसी से प्रमोद सोनी की मौत हुई है। परिजन छोटू यादव के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए थे।
दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी
मृतक के परिजन पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि पुलिस ने यदि शिकायत पर छोटू यादव के खिलाफ कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। मृतक के परिजनों के पक्ष के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और चन्देरी का बाजार बंद करवा दिया।