
Ritik Soni Ashoknagar: 45 दिन के भीतर मामले की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी (Photo Source - Patrika)
Ritik Soni Ashoknagar:एमपी के अशोकनगर में दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको हैरान कर दिया है। बुधवार-गुरुवार रात महाना गांव के पास खेत में खड़ी कार में शहर की 24 वर्षीय मुस्कान जैन और 26 वर्षीय ऋतिक सोनी की खून से लथपथ लाशें मिलीं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।
इस पूरे मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर राजकुमार जैतवार ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने दोनों डेडबॉडी की जांच की। जिसमें पता चला है कि युवती का सिर फटा था। साथ ही गहरा घाव था, जिससे खून बह रहा था। गले की हड्डी के पास दो कट हैं, जो कि मांसपेशियों की गहराई तक हैं। वहीं नाक से भी खून भी बह रहा था। इसके अलावा शरीर में कहीं घाव के निशान नहीं मिले।
वहीं दूसरी ओर महिला डॉक्टरों का कहना था कि गर्भाशय ठीक है। रेप जैसे कोई स्थिति नहीं मिली है। दोनों के विसरा भी जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हो तो उसकी भी पुष्टि हो जाएगी। डॉक्टरों का कहना है युवक के सिर में गोली के निशान मिले हैं। वहीं मुस्कान के भाई ने बताया है कि मेरे पास ऋतिक के घटना के 15 मिनट तक 40 से ज्यादा अभद्र वीडिया आते रहे। जिसमें मुस्कान और ऋतिक ही थे। इनको देखने के बाद ही हम थाने गए।
मुस्कान के भाई वर्धमान ने बताया कि ऋतिक मुस्कान को परेशान कर रहा था और उसी ने रात को परिवार के लोगों के मोबाइल पर अभद्र तस्वीरें भी भेजी थीं। जिन्हें पुलिस को बताया तो पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। उसी लोकेशन के आधार पर पुलिस वहां पहुंची।
ऋतिक के पिता राकेश सोनी का कहना है कि दोनों दोस्त थे, उनके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा, कार में कुल्हाड़ी, जहर और आग लगाने का प्रयास, यह सब आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की शंका है। मामले की उच्च स्तरीय फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए।
देर रात लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि ऋतिक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। लड़के द्वारा लिखा गया दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने विभिन्न कारणों का जिक्र किया है। अवैध कट्टा कहां से लाया यह भी उसमें लिखा है। हथियारों और सबूतों को सुरक्षित कर लिया गया है। ग्वालियर एफएसएल टीम ने भी मुआयना किया है। मामले के हर पहलू की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो 45 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। एसपी राजीव कुमार मिश्रा- एसपी
Updated on:
26 Jun 2026 05:56 pm
Published on:
26 Jun 2026 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
