12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashoknagar News: सुबह 7 बजे भाजपा नेता की मां से उतरवा लिया 7 तोला सोना, एसपी ने बनाई SIT टीम

BJP leader mother cheated: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन की मां अनंत देवी से ठगों ने 7 तोले सोने के जेवर छीन लिए। एसपी ने एसआईटी गठित की।
2 min read
Google source verification
BJP leader mother cheated: भाजपा नेता की मां से ठगी का मामला (Photo Source - Patrika)

BJP leader mother cheated: भाजपा नेता की मां से ठगी का मामला (Photo Source - Patrika)

Ashoknagar News: एमपी के अशोकनगर शहर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन की मां के साथ हुई ठगी की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने अब पुलिस सख्त नजर आ रही है। 64 वर्षीय अनंत देवी से करीब 7 तोले सोने के जेवर, नकदी और मोबाइल ठगने वाले बदमाशों को ट्रेस करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित कर दी है। आठ अगस्त को सुबह 7 बजे अनंत देवी जैन मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थीं।

तभी उनके घर के ठीक सामने दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर झांसे में लिया और उनके पहने हुए लगभग 7 तोले सोने के जेवर उतरवा लिए। शातिर ठग जेवरों के साथ एक मोबाइल और 3 हजार रुपए नकद भी ले उड़े। इस हाई-प्रोफाइल वारदात के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के लिए एफआइआर दर्ज कर ली गई। हालांकि अब तक आरोपियों को सुराग नहीं लग सका है।

साइबर एक्सपर्ट्स के साथ 10 सदस्यीय टीम

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में यह एसआईटी बनाई है। जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी रविप्रताप सिंह चौहान के साथ साइबर सेल के एक्सपर्ट्स को भी जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली के एएसआइ मंजीत त्रिवेदी, रूमाल सिंह, विनोद तिवारी, आरक्षक महेश बघेल व गौरव रघुवंशी, साइबर सेल से एसआइ पुनीत दीक्षित, एसआइ मसीह खान और एएसआइ अभिजीत सिंह को एसआइटी में शामिल किया है। साथ ही एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

ये है पूरा मामला

अनंतदेवी जैन (60) पत्नी स्व. पदम जैन सुबह 6 बजे सुभाषगंज जैन मंदिर गई थीं। करीब 7 बजे वह दर्शन कर वापस लौटीं और अपने घर के बाह खड़ी थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और खुद को हरिद्वार का बताया। ठग उनसे बात कर ही रहा था कि तभी उसका एक अन्य साथी वहां पहुंच गया । हरिद्वार वाले ठग ने दूसरे युवक (अपने साथी) से कहा कि तुम्हारी मां को दो बार हार्ट अटैक आ चुका है और वह मुश्किल से बची है। यह सुनकर दूसरे युवक ने नाटक करते हुए ठग के हाथ जोड़ लिए और कहा आप तो बहुत पहुंचे हुए है। इस ड्रामे से अनंत देवी का विश्वास ठग पर जम गया। ठग ने अनंत देवी से कहा कि आपके पति की मृत्यु को 9 साल हो गए है और अब आपके पुत्र पर संकट मंडरा रहा है। बेटे पर संकट की बात सुनकर वह डर गई।

ठग ने उपाय बताते हुए कहा कि माता रानी आपसे रुष्ट हैं, उन्हें जल चढ़ाना होगा। महिला ठगों के साथ वह रेलवे स्टेशन रोड की तरफ चल दीं। 10 रुपए महिला ने और 10 रुपए ठग ने मिलाकर एक पानी की बोतल खरीदी। ठग ने कहा कि आपके शरीर से सोना टच हो रहा है, इसलिए आपका जल स्वीकार नहीं होगा।बातों में उलझी अनंत देवी ने 25 ग्राम की सोने की चेन, 40 ग्राम के सोने के कंगन और 5 ग्राम की अंगूठी व पेंडल उतारकर अपने पर्स में रख ली। पर्स में 3 हजार रुपए नकद भी थे। ठग ने चालाकी से कहा कि यह पर्स इस दूसरे युवक को पकड़ा दो और सीधे आगे चलो, पीछे मुड़कर मत देखना। महिला जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ीं और पीछे मुड़‌कर देखा, तो दोनों ठग गायब थे।